{"_id":"5a9fae374f1c1b462c8bba8e","slug":"etah-young-man-killed-in-bull-attack","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" एटा में रास्ते से गुजरते समय सांड ने किया हमला, तड़प-तड़पकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में रास्ते से गुजरते समय सांड ने किया हमला, तड़प-तड़पकर युवक की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
Updated Wed, 07 Mar 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के एटा में सांड के हमले में एक युवक की मौत हो गई। वह कहीं जा रहा था। अचानक सांड ने हमला कर दिया और उसे पटक-पटकर मार डाला।
आसपास खड़े लोगों ने सांड से युवक को बचाने की लाख कोशिश की लेकिन नजदीक जाने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पाया। युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
लोगों का कहना है कि एटा में आवार पशुओं की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाने के अलावा लोगों पर भी अक्सर हमला कर रहे हैं।

Trending Videos
जैथरा के मोहल्ला गांधी नगर निवासी रणवीर उर्फ राना बुधवार को कहीं जा रहा था। रास्ते में एक सांड ने उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से वह कुछ समझ नहीं सका।
सांड ने उसे पटकना शुरू कर दिया। इससे कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। वहीं आसपास खड़े लोगों ने उसे बचाने की कोशिश लेकिन कोई कामयाब नहीं हो सका।
प्रत्यदर्शियों के मुताबिक सांड काफी आक्रामक हो गया था। कोई उसके नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। इसके चलते युवक को बचाया नहीं जा सका।