फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Etah Vandana Chauhan secured top-10 position in UPHESC assistant professor exam result

UPHESC : एटा की वंदना चौहान ने हासिल किया टॉप-10 में स्थान, सहायक प्रोफेसर पद पर होगी नियुक्ति

Sun, 26 Jun 2022 06:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Jun 2022 06:57 PM IST
सार

सहायक प्रोफेसर परीक्षा परिणाम में भौतिक विज्ञान के कुल 96 पदों में वंदना आठवें स्थान पर रही हैं। उनकी सफलता पर परिवार में खुशी का मौहाल है।  

विज्ञापन
Etah Vandana Chauhan secured top-10 position in UPHESC assistant professor exam result
वंदना चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) की सहायक प्रोफेसर परीक्षा परिणाम में एटा की वंदना चौहान ने टॉप-10 में स्थान हासिल किया है। शनिवार की जारी हुए परीक्षा परिणाम में भौतिक विज्ञान के कुल 96 पदों में वंदना आठवें स्थान पर रही हैं। उनकी सफलता पर परिवार में खुशी का मौहाल है।  

विज्ञापन


शहर के कमला नगर में रहने वाली वंदना राजेश चौहान की पत्नी हैं। उनकी शादी 2004 में हुई थी। वंदना के पिता बिजेंद्र पाल सिंह एटा के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। वंदना वर्तमान में एटा के असीसी कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षिका हैं। अब प्रदेश के किसी अशासकीय महाविद्यालय में उनको सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति मिलेगी। 

विज्ञापन

जोधपुर में की है पीएचडी

वंदना चौहान ने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एटा से की है। बीएससी एटा के जवाहर लाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय से किया है। इसके बाद उन्होंने कासगंज के गंजडुंडवारा पीजी कॉलेज से भौतिक विज्ञान में एमएससी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया है। वंदना ने पीएचडी जोधपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वंदना ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और शिक्षकों को दिया है। उनकी सफलता पर रविंद्र सिंह चौहान, बिजेंद्र पाल सिंह एडवोकेट, नरेंद्र सिंह चौहान, अमित चौहान, राकेश भदौरिया, शांतनु चौहान, पुनीत चौहान, कृष्णा चौहान, संजय यादव ने हर्ष जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed