{"_id":"5ab504a94f1c1b8f778b70b8","slug":"etah-ssp-action-on-police-station-incharge","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SSP ने थाने का किया रियलिटी चेक तो इस हालत में मिले थानेदार, कर दिया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SSP ने थाने का किया रियलिटी चेक तो इस हालत में मिले थानेदार, कर दिया लाइन हाजिर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के एटा में रात को चेकिंग आदेश के बाद भी कमरे में सो रहे कोतवाली देहात प्रभारी दशरथ सिंह को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी ने रात को बाइक से पहुंचकर चेकिंग की थी।
थानेदार के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में चर्चाएं जोरों पर हैं। पुलिस के उच्चाधिकारियों की तरफ से रात को 11 से दो बजे तक सड़क पर वाहनों की सघन चेकिंग करने का निर्देश दिया गया है।
इसे लेकर एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने सभी थानेदारों को चेकिंग करने का निर्देश दिया था। रियलिटी चेक करने के लिए एसएसपी रात को अपने दो हमराह पुलिस वालों के साथ बाइक पर सवार होकर निकले।

Trending Videos
एसएसपी सबसे पहले थाना कोतवाली देहात पहुंचे। जहां उन्होंने थाना प्रभारी दशरथ सिंह को चेकिंग करने की बजाय सोते हुए पाया। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
एसएसपी ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि इसी तरह से रात को औचक निरीक्षण किया जाएगा। जिसमें लापरवाह मिलने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि इसी तरह से रात को औचक निरीक्षण किया जाएगा। जिसमें लापरवाह मिलने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।