फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Etah SP leader Rameshwar Singh's flat worth Rs 40 lakh attached in Agra

Agra: एटा के सपा नेता रामेश्वर सिंह पर एक और कार्रवाई, सिकंदरा में 40 लाख रुपये का फ्लैट कुर्क

Wed, 23 Nov 2022 08:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Nov 2022 08:43 PM IST
सार

जेल में बंद सपा नेता पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इसी के तहत बुधवार को आगरा के सिकंदरा के नालंदा टावर स्थित एक फ्लैट को पुलिस ने कुर्क कर दिया।

विज्ञापन
Etah SP leader Rameshwar Singh's flat worth Rs 40 lakh attached in Agra
सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई पुलिस लगातार कर रही है। इसी के तहत बुधवार को आगरा के सिकंदरा के नालंदा टावर स्थित एक फ्लैट को पुलिस ने कुर्क कर दिया। इस दौरान मुनादी भी कराई गई। लोगों को बताया गया कि संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया है।

विज्ञापन


थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और जुगेंद्र सिंह यादव के खिलाफ अप्रैल में एटा के थाना कोतवाली नगर में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा एसएचओ देवेंद्र नाथ मिश्र ने दर्ज कराया था। दोनों आरोपियों की अवैध धन से अर्जित संपत्ति चिन्हित की गई थी। गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत संपत्ति को कुर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन

फ्लैट नंबर 103 किया कुर्क 

इसी के तहत नेताओं के सिकंदरा के नालंदा टावर में बने फ्लैट नंबर 103 को कुर्क किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। फ्लैट में कोई रह नहीं रहा था। पुलिस ने मुनादी भी कराई, जिससे इस फ्लैट की कोई व्यक्ति खरीद-फरोख्त ना कर सके। ढोल पीटकर कर लोगों को बताया गया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति कुर्क की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Ayushi Murder Case: नशे की हालत में पकड़ा गया था हत्यारोपी पिता, पुलिस से बोला- बीयर पियूंगा, फिर उगला जुर्म

फ्लैट की कीमत 40 लाख से अधिक बताई गई है। फ्लैट पर सील लगाने के साथ ही बाहर दीवार पर कार्रवाई के बारे में पेंट से लिखवाया भी गया। पुलिस का दावा है कि यह अवैध तरीके से धन अर्जित करके खरीदा गया था। पूर्व विधायक इस समय जेल में बंद है, जबकि उनके भाई जमानत पर बाहर है। अभी तक पुलिस दोनों नेताओं की करोड़ों रुपए की संपत्ति जब्त कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed