फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Etah Service center operator escaped with 50 lakhs crime news

एटा: ग्राहक सेवा केन्द्र का संचालक 50 लाख लेकर फरार, 40 से ज्यादा ग्राहकों को लगाया चूना 

Fri, 20 May 2022 07:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 May 2022 07:20 PM IST
सार

ठगी का शिकार हुए इन लोगों ने कोतवाली नगर पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस को बताया कि आरोपी ने कई लोगों के जीरो बैलेंस खाते खोले और बड़ी रकम एकत्र होते ही फरार हो गया।
 

विज्ञापन
Etah Service center operator escaped with 50 lakhs crime news
कोतवाली पहुंचे पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक लगभग चालीस ग्राहकों का करीब 50 लाख रुपया लेकर फरार हो गया। एक माह से ग्राहक परेशान हैं, उनकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं हो सकी है। शुक्रवार को ग्राहकों ने कोतवाली नगर पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया।

विज्ञापन


ग्राहक वीरपाल, अशोक कुमार, चैतन्य, वीरेंद्र वर्मा, श्रीराम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि अवागढ़ हाउस में लगभग सात साल से अलीगंज निवासी एक व्यक्ति एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र चला रहा था। उसने कई लोगों के जीरो बैलेंस खाते खोले। श्रीराम ने बताया कि उनके खाते में 85378 रुपये जमा थे। महीने भर पहले जरूरत पड़ने पर ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे, जो बंद मिला। बैंक में संपर्क किया तो पता चला कि उनके खाते में सिर्फ 500 रुपये हैं। इसी तरह अन्य लोगों के रुपये भी निकाले गए हैं।

विज्ञापन

एफडी के बनाकर दिए फर्जी अभिलेख

इतना ही नहीं ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने एफडी के फर्जी अभिलेख बनाकर दे दिए। ग्राहकों का कहना था कि सभी ग्राहकों का कुल मिलाकर 50 लाख रुपये लेकर संचालक भाग गया है। उन्होंने बताया कि करीब एक महीने पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर तो ले ली गई है, लेकिन रिसीविंग नहीं दी है। इसी तरह पहले भी तहरीर ले ली गई थी। बाद में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी बोले-जानकारी में नहीं है मामला 

मामले की जानकारी देते हुए सीओ सिटी कालू सिंह ने बताया कि अभी मामला जानकारी में नहीं है। रिपोर्ट दर्ज कराकर जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed