फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Etah's youth kidnapped in Mainpuri brutally beaten up

UP: एटा के युवक को मैनपुरी में किया अगवा, बेरहमी से की गई पिटाई...शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी

Wed, 09 Jul 2025 11:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 09 Jul 2025 11:08 AM IST
सार

मैनपुरी के बिछवां में जिस युवक को अगवा कर पीटा गया,  वो एटा का रहने वाला है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Etah's youth kidnapped in Mainpuri brutally beaten up
युवक सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 एटा के एक युवक को बिछवां कस्बे के बलारपुर चौराहे से अगवा कर पिटाई का मामला सामने आया है। युवक के भाई ने बिछवां थाने में तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एटा के जसरथपुर थाना क्षेत्र के नगला राम सिंह निवासी जगवीर ने पुलिस को बताया कि 7 जुलाई की शाम उनका भाई राकेश बलारपुर चौराहे पर था। तभी कस्बा निवासी कुछ आरोपियों ने उसकी पिटाई की और उसे ट्रैक्टर पर बिठाकर ले गए। जगवीर का कहना है कि तब से उनके भाई का कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: लाठी-डंडों से पिटाई...नीला कर दिया शरीर, पुलिस ने युवक का किया ऐसा हश्र; कांप गए घरवाले
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी बीच, बिछवां थाना क्षेत्र के गांव मरहरी निवासी राधा देवी ने भी पुलिस में एक और शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह भैंस बांधने को लेकर गांव के ही कुछ आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में भी जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें -   UP: शिक्षामित्र से इस बात पर नाराज हुआ शिक्षक, जमकर हुई हाथापाई...बुलानी पड़ गई पुलिस


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed