{"_id":"686de34b91f285afa10290ec","slug":"beaten-with-sticks-body-turned-blue-police-did-this-to-young-man-family-members-were-terrified-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लाठी-डंडों से पिटाई...नीला कर दिया शरीर, पुलिस ने युवक का किया ऐसा हश्र; कांप गए घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लाठी-डंडों से पिटाई...नीला कर दिया शरीर, पुलिस ने युवक का किया ऐसा हश्र; कांप गए घरवाले
Wed, 09 Jul 2025 09:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 09 Jul 2025 09:04 AM IST
सार
गोवंश बांधने की शिकायत पर युवक की थाने में बेरहमी से पिटाई की गई। उसका पूरा शरीर नीला कर दिया गया। हाथ सूज गया और घुटने और पंजे पर भी चोटें आईं है।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक की पिटाई की
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना खेड़ा राठौर पुलिस पर एक युवक पिटाई का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत डीसीपी पूर्वी से करने की बात कही है। पुलिस ने पिटाई के आरोप को नकारा है।
उदयपुर कला गांव के सत्यवीर का आरोप है कि खेड़ा राठौर थाने की पुलिस मंगलवार को घर आई। वह पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिसकर्मियों ने बताया कि महुआशाला गांव के एक व्यक्ति के गोवंश को बांध लिया है। मगर सत्यवीर का कहना था कि उसने किसी गोवंश को नहीं बांधा था। एक गोवंश खेत में घुस आया था। उसने फसल को नुकसान पहुंचा दिया था। इस पर उसे भगा दिया था।
आरोप है कि पुलिस ने एक नहीं सुनी। उसकी पिटाई कर दी। लाठी-डंडों से जमकर पीटा। इससे उसके शरीर पर निशान पड़ गए। हाथ सूज गया। घुटने और पंजे में भी चोटें आई हैं। बाद में पुलिस ने 12 हजार रुपये लेकर छोड़ा।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष खेड़ा राठौर का कहना है कि सत्यवीर को गोवंश बांधकर रखने की शिकायत पर पूछताछ के लिए थाने लाए थे। उसने गोवंश को लौटा दिया। इस पर उसे छोड़ दिया गया। रुपये लेने का आरोप गलत है। डीसीपी पूर्वी जोन अली अब्बास का कहना है कि मामले की शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।