फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Etah resident's body found on GT Road

जीटी रोड पर मिला एटा निवासी युवक का शव

Thu, 14 Jul 2022 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Etah resident's body found on GT Road
कुरावली। जीटी रोड पर गांव अशोकपुर खटकानी के पास बृहस्पतिवार की सुबह करीब 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान के प्रयास किए। जानकारी मिली कि मृतक जनपद एटा का रहने वाला है। वह पशुओं का इलाज किया करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में गांव अशोकपुर खटकानी के पास बृहस्पतिवार की सुबह कुछ ग्रामीण गुजरे तो एक बाइक को खड़ा देखा। पास में एक युवक का शव पड़ा हुआ था। मृतक की जेब में मिले मोबाइल के जरिए परिजन से संपर्क कर उन्हें मौके पर बुलाया। युवक की पहचान जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव खेरिया नगरसा निवासी 30 वर्षीय सौरभ के रूप में हुई। परिजन ने पुलिस को बताय कि सौरभ पशुओं का इलाज करने के लिए अक्सर मैनपुरी आया करता था। चचेरे भाई नरेंद्र ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था। पांच दिन पहले घर से निकला था। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed