फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   etah news 20 years rigorous imprisonment to the rapist in up

किशोरी से दुष्कर्म: खेत में जाते समय की हैवानियत, बेटी को मिला इंसाफ; दुष्कर्मी को बीस साल का कठोर कारावास

Thu, 20 Jul 2023 07:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Jul 2023 07:20 PM IST
सार

किशोरी से दुष्कर्म मामले में न्यायालय ने दोषी को  बीस साल का कठोर कारावास और पचास हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। 
 

विज्ञापन
etah news 20 years rigorous imprisonment to the rapist in up
court new - फोटो : istock

विस्तार

एटा के जलेसर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में गुरुवार को आरोप सिद्ध होने पर एक्सक्लूसिव कोर्ट पोक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश ने आरोपी को बीस साल के कठोर कारावास व पचास हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन


अदालत में आरोपी भूरी सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी मौजमपुर के खिलाफ जलेसर थाना पुलिस ने अदालत में आरोपपत्र भेजा, जिसमें बताया गया कि आरोपी ने थाना क्षेत्र के एक गांव में 30 जनवरी 2019 को शाम 6.30 बजे खेतों में गई किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। वहीं आरोपी की ओर से आरोपों को गलत बताया।

विज्ञापन

विवेचक जोगेंद्र सिंह पर गलत आरोपपत्र भेजने का कथन किया। अदालत में अपर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी विनय शर्मा एवं विशेष लोक अभियोजक किशन यादव ने गवाहों के माध्यम से आरोपों को साबित किया। दोनों पक्षों की बहस को सुनने व गवाहों के बयानों का परिशीलन करने के बाद विशेष न्यायाधीश विकास गुप्ता ने आरोपी को दुष्कर्म के मामले में बीस साल के कठोर कारावास व पचास हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। 

ये भी पढ़ें - बारिश के बाद आई ये आफत: फिरोजाबाद के गांव लोकी गढ़ी में घर-घर बिछीं चारपाईं, 60 से ज्यादा लोग बीमार

धमकाने पर पांच साल की कैद

अपर डीजीसी विनय शर्मा ने बताया कि जान से मारने की धमकी देने के मामले में अदालत ने आरोपी को पांच साल के कठोर कारावास व दस हजार रुपया जुर्माने की सजा सुनाई है।

ये भी पढ़ें - UP: ससुराल में दामाद कर बैठा ये गलती, सास-ससुर संग पत्नी ने मिलकर किया ऐसा हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

विज्ञापन

पीड़िता को मिलेगी आधी धनराशि

विशेष लोक अभियोजक किशन यादव ने बताया कि जुर्माने की कुल राशि 60 हजार में आधी राशि पीड़िता को देने का अदालत ने आदेश दिया है। 

ये भी पढ़ें - ये तो गजब हुआ: मकान मालिक बनकर किराएदार ने ही बेच डाला मकान, दर्ज कराया गया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed