फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   etah lok sabha elections 2019 ceiling fan fall on presiding officer during voting

लोकसभा चुनाव 2019: एटा में पीठासीन अधिकारी पर गिरा पंखा, हालत गंभीर

Tue, 23 Apr 2019 05:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Apr 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
etah lok sabha elections 2019 ceiling fan fall on presiding officer during voting
घायल पीठासीन अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एटा लोकसभा सीट के मारहरा विधानसभा क्षेत्र में मतदान कराने गए कार्मिक के ऊपर पंखा टूटकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को साथी मतदान कार्मिकों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, यहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए आगरा रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन


मारहरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 162 श्यौराई पर श्रीकृष्ण सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी वर्मा नगर थाना कोतवाली नगर को पीठासीन अधिकारी बनाया गया था। सुबह पांच बजे पीठासीन अधिकारी सो कर उठे ही थे कि अचानक इनके ऊपर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लगा पंखा गिर गया। 
विज्ञापन


पंखा सिर में लगने से पीठासीन अधिकारी लहूलुहान हो गए। खून से लथपथ अन्य कार्मिकों ने देखा तो उनको मनोज कुमार पुत्र आराम सिंह निवासी द्वारिकापुरी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के लिए हालत चिंताजनक देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल पीठासीन अधिकारी के परिजनों को घटना की जानकारी देकर बुलाया गया। परिजन घायल कार्मिक को आगरा उपचार कराने के लिए ले गए हैं। 

यहां पढ़ें अमर उजाला का व्हाट्सएप एडिशन

एटा लोकसभा क्षेत्र में कुल 1998 पोलिंग बूथों पर मतदान कराया गया है। जिसमें एटा में 412, मारहरा में 380, कासगंज में 416, अमांपुर में 365 और पटियाली में 425 पोलिंग बूथ हैं। मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed