फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Etah Lok Sabha Election 2019 Live Voting Percentage, etah News Update Today

लोकसभा चुनाव 2019: एटा लोकसभा सीट पर खूब बरसे वोट, 62.65 फीसदी हुआ मतदान

Tue, 23 Apr 2019 09:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Apr 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
Etah Lok Sabha Election 2019 Live Voting Percentage, etah News Update Today
कासगंज के नबाव तरौरा बूथ पर मतदान करने को उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को एटा संसदीय क्षेत्र में खूब वोट बरसे। इसके साथ यहां चुनाव मैदान में उतरे 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया। सुबह से मतदाताओं में जो जोश दिखा, वो शाम तक बरकरार रहा। मतदाताओं ने 2014 के 59 फीसदी मतदान का रिकॉर्ड तोड़ दिया।  
विज्ञापन


एटा लोकसभा क्षेत्र में कुल 62.65 फीसद वोटिंग हुई। मारहरा विस क्षेत्र में सबसे ज्यादा 64.39 फीसद वोट पड़े। वहीं पटियाली में सबसे कम 60.54 फीसद मतदाताओं ने लोकतंत्र के पर्व में शिरकत की। लोकसभा क्षेत्र के 1617534 मतदाताओं में से 1013386 ने मतदान कर भागीदारी निभाई।
विज्ञापन


एटा संसदीय क्षेत्र में कुल मतदान 62.65 फीसदी मतदान
एटा- 61.73
मारहरा- 64.39
कासगंज- 64.12
पटियाली- 60.54
अमांपुर- 62.48

विज्ञापन
विज्ञापन

 

14 प्रत्याशी हैं मैदान में

Etah Lok Sabha Election 2019 Live Voting Percentage, etah News Update Today
कासगंज में आजाद गांधी बूथ पर वोट डालने को लगी लंबी कतारें - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा क्षेत्र में कुल 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में किस्मत आजमाने उतरे थे। यहां मुख्य रूप से मुकाबला भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह, गठबंधन से सपा प्रत्याशी डॉ. देवेंद्र सिंह यादव और कांग्रेस से समर्थन प्राप्त जन अधिकार पार्टी के सूरज सिंह शाक्य के बीच माना जा रहा है।

मंगलवार को मतदान शुरु हुआ तो देखते ही देखते मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगनी शुरु हो गईं। हालांकि सुबह कुछ केंद्रों पर ईवीएम की खराबी के चलते मतदान बाधित रहा। इस दौरान मतदाताओं ने विरोध जताया। अधिकारियों ने ईवीएम बदलवाकर मतदान शुरू कराया। 

इसके बाद दोपहर को फिर पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की कतारें लगीं। दोपहर तीन बजे बूथों पर सन्नाटा पसर गया, लेकिन धूप कम होते ही फिर से कतारें लगीं। शाम छह बजे सभी प्रत्याशियों भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। 

मंडी परिसर में जमा कराई गईं ईवीएम

Etah Lok Sabha Election 2019 Live Voting Percentage, etah News Update Today
बूथों के बाहर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
मतदान खत्म होने के बाद प्रशासन ने जहां कड़ी सुरक्षा में ईवीएम अलीगंज रोड स्थित मंडी परिसर में जमा कराईं। प्रत्याशी अपने करीबियों और समर्थकों से माहौल के साथ मतदान केंद्रों के बाहर लगे बस्तों के हाल जानते दिखाई दिए। इस दौरान केंद्रों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और अद्र्धसैनिक बल तैनात रहा।

कहते हैं आंकड़े
- 1617534 कुल मतदाता एटा लोकसभा क्षेत्र में
- 1013386 मतदाताओं ने किया मत प्रयोग
- 1998 मतदान केंद्रों पर हुआ मतदान
- 3.93 फीसद की दर्ज की गई वृद्धि

राउंड वार मतदान प्रतिशत
- सुबह नौ बजे- 10.22
- सुबह 11 बजे- 22.94
- दोपहर एक बजे- 36.50
- दोपहर तीन बजे- 49.55
- शाम पांच बजे- 58.32
- शाम छह बजे- 62.65

एटा लोकसभा क्षेत्र में कुल 1998 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। जिसमें एटा में 412, मारहरा में 380, कासगंज में 416, अमांपुर में 365 और पटियाली में 425 पोलिंग बूथ थे। मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बीएसएफ, सीपीएमएफ, पंजाब पुलिस, चंडीगढ़ पुलिस के साथ यूपी पुलिस के जवान लगाए गए थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed