फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   etah-kasganj road, fourlen

एटा-कासगंज फोरलेन से हटाए गए अतिक्रमण

Sun, 11 Aug 2019 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
etah-kasganj road, fourlen
कासगंज में फोरलेन के लिए शहर के अंदर अतिक्रमण हटाती जेसीबी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। फोरलेन के काम ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। शासन से 60 करोड़ रुपये मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने काम शुरू करा दिया है। शनिवार को जेसीबी से अतिक्रमण हटाए गए। लोक निर्माण विभाग ने भवन स्वामियों को जल्द अपने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एटा से कासगंज के बीच फोरलेन का काम चल रहा है। आबादी क्षेत्र से बाहर फोरलेन का काम लगभग पूरा हो चुका है। शासन स्तर से विगत दिनों 60 करोड़ रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग को मिल चुकी है। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने शहर की ओर काम को रफ्तार दे दी है।
विज्ञापन

विभागीय टीम और पीएनसी के कर्मचारियों ने शनिवार को नदरई गेट इलाके में अतिक्रमण हटाए। जेसीबी से अवैध भवनों में तोड़फोड़ की गई। लोक निर्माण विभाग ने भवन स्वामियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द ही अपने अतिक्रमण हटालें अन्यथा विभाग तोड़ेगा। अतिक्रमण के लिए भवनों को पहले ही चिह्नित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाईपास पर ठहर गया है काम
कासगंज। धन मिलने के बाद फोरलेन के काम को रफ्तार मिल गई है, लेकिन कैनाल बाईपास पर काम रुक गया है। शासन स्तर से फिलहाल धनराशि नहीं मिली है। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि ठेकेदार के माध्यम से जल्द काम पूरा कराया जाएगा।
आंकड़े की नजर से-
- 320 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा फोरलेन।
- 125 करोड़ रुपये अब तक शासन से विभाग को मिले।
- 32 किलोमीटर के दायरे में बन रहा है फोरलेन।
- 90 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा कैनाल बाईपास।
- पिछले दिनों 60 करोड़ रुपये फोरलेन के लिए शासन से मिल गए हैं। शहर में काम शुरू करा दिया है। भवन स्वामी जल्द ही अपने अतिक्रमण हटा लें।
- सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed