{"_id":"5e90781f8ebc3e72b42220a5","slug":"etah-district-two-youth-found-covid-19-posotive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा जनपद के दो युवक आगरा में निकले कोरोना पॉजिटिव, तीसरा भागकर आया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा जनपद के दो युवक आगरा में निकले कोरोना पॉजिटिव, तीसरा भागकर आया घर
Sat, 11 Apr 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 11 Apr 2020 12:04 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग ने तीनों के परिजनों को क्वारंटीन कराते हुए उनके नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव युवक मिलने के बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा जिले के दो युवक आगरा में कोराना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जबकि एक की संभावना जताई जा रही है। तीनों युवक आगरा के एक अस्पताल में काम करते हैं। इसमें दो जलेसर और एक अलीगंज क्षेत्र का निवासी है। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों के परिजनों को क्वारंटीन कराते हुए उनके नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
आगरा के भगवान टॉकीज स्थित एक अस्पताल में चिकित्सक सहित कई कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित निकले हैं। इनमें जिले के कस्बा जलेसर के एक मोहल्ले और गांव सहित अलीगंज के एक मोहल्ला निवासी एक-एक युवक हैं, जो वहां नर्सिंग स्टाफ में शामिल हैं।
तीनों ही युवकों की बीते दिनों जांच हुई। इसमें से दो की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तीसरे की जांच कराई जा रही थी, इससे पूर्व ही वह गांव भाग आया। इधर आगरा के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी सूचना शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अजय कुमार अग्रवाल को दी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया।

जांच के डर से भागकर आया युवक
एटा जनपद में एक गांव निवासी युवक आगरा के एक अस्पताल में कार्यरत है। युवक की बृहस्पतिवार को कोरोना की जांच होनी थी, इससे वह भयभीत होकर गांव भाग आया। आगरा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी जानकारी सीएमओ को दी।
जहां सीएमओ ने पुलिस की मदद से उसे बृहस्पतिवार की रात को अस्पताल में भर्ती कराया। सीएस अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. आरएन गुप्ता ने बताया युवक का सैंपल ले लिया गया है। वहीं उसे अस्पताल के अलग वार्ड में भर्ती किया गया है।
पुलिस ने पिता को कराया क्वारंटाइन
अलीगंज के एक मोहल्ला निवासी रिटायर्ड फौजी का पुत्र आगरा के अस्पताल में काम करता है। जहां वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पहुंची और बेटे के आने को लेकर पूछताछ की।
फौजी ने बताया कि बेटा दो माह पूर्व घर आया था इसके बाद से परिवार का कोई सदस्य उससे मिलने नहीं गया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। काफी जद्दोजहद के बाद पिता को परीक्षण के लिए ले जाया गया।
वहीं जलेसर के गांव के युवकों के सभी छह परिजनों को सीएस अस्पताल में क्वारंटीन कराया गया है। साथ ही एक अन्य सूचना पर पुलिस ने जलेसर के सात लोगों को क्वारंटीन कराया है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने गली को सैनिटाइज कराया।

परिजनों की होगी जांच
मलेरिया विभाग के अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि आगरा में जिले के दो युवक कोरोना वायरस से संक्रमित निकले हैं। जबकि एक वहां से घर आ गया है। इसकी जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि तीनों युवकों के परिजनों को क्वारंटीन कराया गया है। इनके सैंपल लिए गए हैं।
एटा जिले के तीन युवक आगरा के एक अस्पताल में काम करते हैं। जहां युवकों की जांच की गई। इसमें दो युवक कोरोना से संक्रमित पाए गए। उनका इलाज आगरा में ही चल रहा है।
इन युवकों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें सीएस अस्पताल में क्वारंटीन कराया गया है। एक युवक भी आगरा से आया है, उसका सैंपल जांच को अलीगढ़ भेजा गया है। - डॉ अजय कुमार अग्रवाल, सीएमओ।