फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Etah District hospital to be built on 18 acres of land in Puthia Village 

Etah: बरई पंचायत के गांव पुठिया में 18 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा जिला अस्पताल, तैयार किया जा रहा प्रस्ताव 

Tue, 14 Jun 2022 05:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Jun 2022 05:59 PM IST
सार

जीटी रोड पर बाबूगंज के सामने स्थित जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में उच्चीकृत किया जा चुका है, जिसके बाद अब जिला अस्पताल को दूसरे स्थान पर बनाए जाने की योजना है। अधिकारियों ने इसके लिए ग्राम पंचायत बरई के गांव पुठिया में जगह चिह्नित की है।

विज्ञापन
Etah District hospital to be built on 18 acres of land in Puthia Village 
जिला चिकित्सालय एटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज में विलय होने के बाद नया जिला अस्पताल बनाने का आदेश आया था, लेकिन जगह न मिल पाने के कारण यह काम अधर में अटका हुआ है। अब अफसरों ने ब्लॉक निधौली कलां क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत बरई के गांव पुठिया में जगह चिह्नित की है। इस ग्राम सभा की करीब 18 एकड़ जमीन पर जिला अस्पताल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। 

विज्ञापन

चिह्नित की गई जमीन 

गांव पुठिया के पास हाईवे किनारे करीब 18 एकड़ जमीन को चिह्नित किया गया है। जमीन भौगोलिक स्थिति के हिसाब से ठीक मानी जा रही है। आने-जाने के लिए हाईवे का किनारा मिलेगा। यहां जिला अस्पताल बनने से ब्लॉक जलेसर, अवागढ़, निधौली कलां, मारहरा क्षेत्र की जनता को भी कम दूरी पर इसका आसानी से फायदा मिल सकेगा। हालांकि तहसील अलीगंज क्षेत्र के लोगों को दूरी ज्यादा तय करनी पड़ेगी, लेकिन राहत भरी बात यह रहेगी कि बाईपास से सीधे हाईवे पर होकर रास्ता तय किया जा सकता है, जो शहर की भीड़भाड़ से बचाएगा। 

विज्ञापन


बता दें कि जीटी रोड पर बाबूगंज के सामने स्थित जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में उच्चीकृत किया जा चुका है। मेडिकल कॉलेज की अलग तरह की व्यवस्थाएं हैं, जिन्हें धीरे-धीरे कर लागू किया जा रहा है। इसमें तमाम ऐसी सेवाएं बंद की जा रही हैं, जो जिला अस्पताल के स्तर पर लागू होती हैं। ऐसे में लोग पुराने जिला अस्पताल को याद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सकतपुर और पूठ में किया गया था जमीन का चिह्नांकन

एक माह में तीन जगहों पर जिला अस्पताल के लिए जमीन देखी जा सकी है। पुठिया से पहले ब्लॉक शीतलपुर क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत सकतपुर और गांव पूठ में भी ग्राम समाज की जमीन को देखा जा चुका है। यहां पर पर्याप्त जमीन न होने के साथ ही यातायात के बेहतर संसाधन नहीं थे। जिस वजह से उन स्थानों को प्रशासन की ओर से हरी झंडी नहीं मिल सकी।


दूरी खड़ी करेगी समस्या

पहले जिला अस्पताल कम स्थान में और पुराने ढांचे पर बना हुआ था। अब पुठिया में 18 एकड़ जमीन में वृहद अस्पताल बनाया जाएगा। इसमें अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं नए ढांचे के अनुरूप संचालित की जाएंगी, लेकिन शहर से इसकी दूरी लोगों के लिए समस्या खड़ी करेगी। यहां पहुंचने के लिए लोगों को जिला मुख्यालय से 12 किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी।

स्वीकृति मिलती है तो निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा

सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ब्लॉक निधौली कलां क्षेत्र के गांव पुठिया में हाईवे किनारे जमीन का चिह्नांकन जिला अस्पताल के लिए किया गया है। जिसका प्रस्ताव बनाया जा रहा है। इसे प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से शासन को भेजा जाएगा। अगर स्वीकृति मिलती है तो निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed