Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   etah cow slaughter case Police is empty handed even after six days of incident

एटा गोकशी केस: गोवंशों के कातिलों का नहीं लगा सुराग, अंधेरे में हाथ-पैर मार रही पुलिस

Sun, 07 May 2023 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 May 2023 12:02 AM IST
सार

शातिर गोकशों ने न सिर्फ इस घटना से पुलिस को चुनौती दी है। साथ ही ऐसा कोई सबूत नहीं छोड़ा है, जिसके सहारे पुलिस उन तक पहुंच सके।
 

विज्ञापन
etah cow slaughter case Police is empty handed even after six days of incident
मौके का मुआयना करती पुलिस टीम व मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा कोतवाली देहात क्षेत्र में एक और दो मई को गोकशी करने वालों का कोई सुराग नहीं लग सका है। वारदात को 6 दिन बीत गए हैं। लेकिन पुलिस के हाथ खाली हैं। कोई ठोस रास्ता नहीं मिल सका है। पुलिस अंधेरे में हाथ-पैर मार रही है। पूरे क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा चुका है। लेकिन सफलता हाथ नहीं लग रही है।

विज्ञापन

तलाश है जारी 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रदेश से बाहर भी गोकशों की तलाश की जा रही है। हर पहलू पर जांच कर गोकशों तक पहुंचने का प्रयास जारी है। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। हरियाणा में भी पुलिस टीमें काम कर रही हैं। 1 से 6 मई तक पुलिस के प्रयासों को सफलता नहीं मिली है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हत्या या हादसा: स्कॉर्पियो ने रौंदा युवक, सीसीटीवी फुटेज देख कांप गए परिजन; पुलिस भी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी चुनौती 

शातिर गोकशों ने न सिर्फ इस घटना से पुलिस को चुनौती दी है। साथ ही ऐसा कोई सबूत नहीं छोड़ा है, जिसके सहारे पुलिस उन तक पहुंच सके। यही वजह है कि पुलिस असमंजस की स्थिति में है। पुलिस की मानें तो जिले भर में मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की जा चुकी है। जिस समय गोकशों के निकलने की बात कही जा रही है, उसके बाद के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया है।

पुलिस टीमें कर रहीं तलाश 

एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि शनिवार देरशाम तक कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है। पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं और प्रदेश के बाहर भी लगी हैं। जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - 'गाली देने का मन करता है तुमको': सिपाहियों पर भड़कीं जेलर कोमल, मंच से बोलीं कुछ ऐसा; शर्म से झुकीं निगाहें

पड़ोसी जिलों से भी मांगी मदद

ग्राम पंचायत पवांस में की गई गोकशी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए गले की फांस बनकर रह गई है। किसी भी तरह से खुलासा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 6 दिन बीतने के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर पड़ोसी जिलों से भी मदद ली जा रही है ताकि गोकशों को पकड़ा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed