फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Establishments closed during inspection, licenses of four fertilizer sellers suspended

Agra News: निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान किए बंद, चार खाद बिक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

Sun, 19 Nov 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 19 Nov 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Establishments closed during inspection, licenses of four fertilizer sellers suspended
कासगंज। कृषि विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा तहसील पटियाली और कासगंज में 35 प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की गई। जिसमें पीओएस मशीन व अभिलेखों के अनुसार उपलब्ध स्टाक का मिलान किया गया। 15 उर्वरक के नमूने लेकर लैब भेजे गए। कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान बंद कर चले जाने वाले चार उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। जबकि तीन विक्रेताओं के अभिलेख पूर्ण न होने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया है।जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र और उपजिलाधिकारी पटियाली कुलदीप कुमार की संयुक्त टीम ने पटियाली में खाद एवं बीज की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। वहीं उप जिलाधिकारी कासगंज संजीव कुमार और अपर जिला कृषि अधिकारी रंजीत की टीम ने कासगंज में उर्वरक व बीज विक्रेता के प्रतिष्ठानों पर छापामारा। दरियावगंज में सुरेश खाद भंडार, शिव खाद बीज भंडार, न्यू यादव खाद भंडार, प्रकाश बीज भंडार प्रतिष्ठान बंद कर गए। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उर्वरक लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त गौतम फर्टिलाइजर, सुखराम खाद बीज भंडार, शर्मा फर्टिलाइजर के अभिलेख पूर्ण न मिलने पर विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिए कि प्रतिष्ठान में भंडारित भौतिक स्टाक का शत प्रतिशत मिलन पॉस मशीन से होना चाहिए। वितरण पीओएस मशीन से ही करें। अन्य उत्पादों की टैगिंग न करें। यदि कोई किसान पांच बैग से अधिक उर्वरकों का क्रय करते हैं तो उनकी आवश्यकता के संबंध में पूर्ण जानकारी कर लें। कृषि क्षेत्रफल व बोई गई फसलों आदि का विवरण भी लें। निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed