{"_id":"5e287fb48ebc3e4b5e216af9","slug":"eshan-river-dm-mainpuri-news-agr426057732","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईशन में नगरिया रजबहा से पानी छुड़वाने की जरूरत क्यों पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईशन में नगरिया रजबहा से पानी छुड़वाने की जरूरत क्यों पड़ी
विज्ञापन
22एमएनपी-35-नगरिया रजबहा का निरीक्षण करते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। ईशन को पुनर्जीवित करने के लिए जिला प्रशासन जुटा हुआ है। बुधवार शाम को खुद जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने नगरिया रजबहा से ईशन नदी में पानी छुड़वाया। उन्होंने एसडीएम घिरोर को निर्देश दिए कि वह नदी पर हुए कब्जों को तत्काल हटवाएं। जरूरत पड़े तो कब्जेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें।
मैनपुरी के लिए जीवनदायिनी रही ईशन नदी आज नाले में तब्दील हो चुकी है। तलहटी पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। रविवार को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने इस संबंध में कार्य योजना तैयार कराकर अफसरों की जिम्मेदारी तय की थी। साथ ही उन्होंने ईशन की सफाई के निर्देश दिए थे। बुधवार शाम को जिलाधिकारी नगरिया रजबहा पहुंचे और ईशन नदी में पानी छुड़वाया।
यहां मौजूद एसडीएम घिरोर अनिल कटियार को निर्देश दिए कि ईशन नदी किनारे हुए कब्जों को हटाया जाए। जरूरत पड़े तो कब्जेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। उन्होंने निर्देश दिए कि ईशन नदी के साथ ही नगरिया रजबहा की सफाई मनरेगा के तहत कराई जाए। इस दौरान एसडीएम सदर रजनीकांत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।