फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Equipment will be distributed from 42.11 lakhs to 584 persons with disabilities

584 दिव्यांगों को 42.11 लाख से वितरित होंगे उपकरण

Thu, 11 Feb 2021 10:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Equipment will be distributed from 42.11 lakhs to 584 persons with disabilities
मैनपुरी। जिले के दिव्यांग छात्र-छात्राओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए उन्हें उपकरण उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया गया है। सर्व शिक्षा अभियान और जिला दिव्यांग कल्याण विभाग की मदद से बच्चों को उपकरण बांटे जाएंगे। 300 के लक्ष्य के सापेक्ष 584 दिव्यांगों को 42.11 लाख रुपये से उपकरण वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को उपकरण उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। शासन ने इसकी जिम्मेदारी भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर को सौंपी है। अभियान के तहत निगम को 40 प्रतिशत धनराशि प्रदान की जाएगी। 60 प्रतिशत धनराशि भारत सरकार निगम को प्रदान करेगी। शिक्षा सत्र 2020-21 के लिए 300 छात्र-छात्राओं को उपकरण उपलब्ध कराने के लिए लक्ष्य दिया गया था। उपकरण मापन शिविर में यह संख्या बढ़कर 584 पहुंच गई है।
विज्ञापन

धनराशि कम पड़ने पर दिव्यांग कल्याण विभाग ने दी मदद
दिव्यांग बच्चों के उपकरण के लिए 40 प्रतिशत धनराशि सर्व शिक्षा अभियान के तहत दी जानी थी। 584 बच्चों के लिए कुल 42.11 लाख रुपये के उपकरणों को चयन हुआ है। जिसके हिसाब से सर्व शिक्षा अभियान के तहत 16.84 लाख रुपये की धनराशि की जरूरत थी। लेकिन सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिले में मात्र 13.50 लाख की धनराशि ही उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग और जिला दिव्यांग कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ इस संबंध में बैठक की। जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत कम पड़ी 3.34 लाख रुपये के उपकरण उपलब्ध कराने पर सहमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार और पांच मार्च को मिलेंगे उपकरण
जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रणधीर बहादुर ने बताया कि चार और पांच मार्च को सभी चयनित 584 दिव्यांग छात्र-छात्राओं को उपकरण उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसके लिए तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed