{"_id":"5d7ce5258ebc3e93b774e8c6","slug":"entry-charges-in-paliwal-park-and-shahjahan-garden-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: अब पालीवाल पार्क और शाहजहां गार्डन में लगेगा टिकट, इतने चुकाने पड़ेंगे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: अब पालीवाल पार्क और शाहजहां गार्डन में लगेगा टिकट, इतने चुकाने पड़ेंगे रुपये
Sun, 15 Sep 2019 12:33 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
पालीवाल पार्क
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के पालीवाल पार्क और शाहजहां गार्डन में आज से पांच रुपये की टिकट पर प्रवेश होगा। टिकट सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक लगेगी। इस बीच 10 साल तक के बच्चे और 60 साल से अधिक आयु के लोगों को प्रवेश निशुल्क रहेगा।
उद्यान विभाग ने पालीवाल पार्क और शाहजहां गार्डन में टिकट काउंटर बना दिए हैं। यहां पर कर्मचारियों की नियुक्ति भी कर दी है। पार्क में टिकट सुबह साढे़ नौ बजे से पहले और शाम पांच बजे के बाद पार्क में शुल्क नहीं लगेगा।
इस तरह से सुबह-शाम पार्क घूमने आने वालों पर टिकट का कोई असर नहीं पड़ेगा। टिकट में बच्चों और सीनियर सिटीजन को टिकट में छूट दी गई है। उनके लिए टिकट समय पर भी प्रवेश निशुल्क रहेगा।
विज्ञापन
उद्यान विभाग दोनों पार्क पर प्रवेश शुल्क का छह महीने के बाद समीक्षा करेगा। इसमें आय और इस धनराशि के उपयोग की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद विभाग आगे का निर्णय लेगा।

पास बनवाने में शुल्क में मिलेगी छूट
उद्यान विभाग ने मासिक पास की भी व्यवस्था की है। इसमें लोगों को छूट दी है। लोगों की सुविधा के लिए 100 रुपये प्रति माह पास बनेगा। एकमुश्त तीन महीने का पास बनवाने पर 200 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। पास बनाने की सुविधा राजकीय अधीक्षक उद्यान कार्यालय में की गई है। इसके लिए कोई एक पहचान पत्र और दो फोटो जरूरी होंगे।
जिला उद्यान अधिकारी कौशल कुमार नीरज ने बताया कि पालीवाल पार्क और शाहजहां गार्डन में पांच रुपये प्रतिदिन का टिकट आज से शुरू होगा। इससे जो धनराशि आएगी, उसको पार्क की देखभाल और सुविधा में खर्च किया जाएगा।
उद्यान अधीक्षक डॉ एसके वर्मा ने बताया कि टिकट से सुबह-शाम घूमने आने वालों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बच्चे-बुजुर्ग टिकट के दायरे से बाहर रखे हैं। 100 रुपये प्रतिमाह का पास भी बनवा सकते हैं।