{"_id":"63a451fdd0aac50a5b5948cf","slug":"entrepreneurs-got-assurance-of-capital-investment-of-195-crores-kasganj-news-agr55770684","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जिले में उद्यमियों से मिला 195 करोड़ के पूंजी निवेश का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जिले में उद्यमियों से मिला 195 करोड़ के पूंजी निवेश का भरोसा
विज्ञापन
कासगंज। फरवरी माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 में जिले के उद्यमियों ने 195 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश का भरोसा प्रशासन व उद्योग विभाग को दिया है। जिलाधिकारी ने पूंजी निवेश करने वाले उद्यमियों को सम्मानित करने के निर्देश दिए हैं। जिससे अन्य उद्यमी भी प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। जिलाधिकारी ने उद्यमियों से अपेक्षा कि कि वह अधिक से अधिक पूंजी निवेश कर इन्वेस्टर समिट को सफल बनाएं। शासन की ओर से जिले को इन्वेस्टर समिट के लिए 500 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश का लक्ष्य मिला है।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक में समीक्षा कर रहीं थीं। इस समीक्षा में जिलाधिकारी ने पाया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना में उद्यमियों को ऋण स्वीकृत तो हुए हैं, लेकिन उनका वितरण सुस्त है जिस पर वितरण भी त्वरित गति से कराने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने उद्योग विभाग के अधिकारियों से कहा कि उद्यमियों समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से कराया जाए। बैठक के दौरान औद्योगिक आस्थान में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए उद्यमी प्रदीप माहेश्वरी द्वारा स्वयं के संसाधनों से नाला बनवाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि लेखपाल आदि के माध्यम से भूमि का चिन्हाकन करवा लें और एक कमेटी बनाकर नाला निर्माण करवाएं। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार दुबे, मुख्य विकास अधिकारी सचिन, उपायुक्त उद्योग दुष्यंत कुमार आदि मौजूद रहे।