{"_id":"5a0c65564f1c1b6f548bd57d","slug":"entrance-exam-for-selection-in-army-from-november-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में सेना की भर्ती 24 से, जानिए तहसील वार पूरा कार्यक्रम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में सेना की भर्ती 24 से, जानिए तहसील वार पूरा कार्यक्रम
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 16 Nov 2017 08:55 AM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में होने जा रही सेना भर्ती का नया कार्यक्रम जारी हो गया है। इसके तहत भर्ती की प्रक्रिया 24 नवंबर से प्रारंभ होगी और 28 जनवरी तक चलेगी। आगरा जिले की भर्ती दो दिसंबर से प्रारंभ होगी।
प्रशासन से जारी कार्यक्रम के मुताबिक सेना भर्ती की प्रक्रिया आनंद इंजीनियरिंग कालेज कीठम में होगी। मथुरा जिले के तहसील मांट और हाथरस की सिकंदराराऊ तहसील के युवाओं की भर्ती 24 नवंबर को होगी।
25 नवंबर को मथुरा जिले की छाता और हाथरस जिले की सासनी की भर्ती होगी। 26 नवंबर को मथुरा की तहसील मथुरा और हाथरस की सादाबाद के तहसील के युवा भर्ती में भाग ले सकेंगे। 28 नवंबर को अलीगढ़ जिले की कोल और इगलास तहसील की भर्ती होगी।

Trending Videos
इस दिन आएं आगरा के युवा
29 को अलीगढ़ की तहसील खैर और फिरोजाबाद की शिकोहाबाह, टूंडला की भर्ती प्रक्रिया होगी। एक दिसंबर को अलीगढ़ की अतरौली तहसील, फिरोजाबाद जिले की जसराना और कासगंज जिले की कासगंज एवं सहावर तहसील के युवकों की भर्ती होगी।
दो दिसंबर को आगरा जिले की तहसील सदर, कासगंज जिले की पटियाली तहसील के युवक भर्ती में शामिल होंगे। तीन दिसंबर को आगरा की तहसील किरावली और बाह के युवक भर्ती में शामिल होंगे।
दो दिसंबर को आगरा जिले की तहसील सदर, कासगंज जिले की पटियाली तहसील के युवक भर्ती में शामिल होंगे। तीन दिसंबर को आगरा की तहसील किरावली और बाह के युवक भर्ती में शामिल होंगे।
ये है मेडिकल की तारीख
इसी तरह चार दिसंबर को आगरा की तहसील एत्मादपुर, खेरागढ़ और फतेहाबाद के युवक भर्ती में शामिल होंगे। पांच और छह दिसंबर को अभ्यर्थियों का मेडिकल होगा।
सात दिसंबर को दस्तावेजों हैंडओवर किए जाएंगे और 28 जनवरी 2018 को कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) होगा। स्थानीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए भर्ती कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है।
सात दिसंबर को दस्तावेजों हैंडओवर किए जाएंगे और 28 जनवरी 2018 को कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) होगा। स्थानीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए भर्ती कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है।