फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Entering the ashram misbehaving with the female Acharya causing severe vandalism case filed

Agra: आश्रम में घुसकर महिला आचार्य से अभद्रता, जमकर की तोड़फोड़; दर्ज हुआ मुकदमा

Sat, 09 Nov 2024 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Nov 2024 10:18 AM IST
सार

आगरा के सिकंदरा के अटूस गांव में एक आश्रम में घुसकर महिला आचार्य से अभद्रता की गई। इतना ही नहीं आश्रम में तोड़फोड़ कर दी गई। मामले में पुलिस ने गांव के ही एक परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
 

विज्ञापन
Entering the ashram misbehaving with the female Acharya causing severe vandalism case filed
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव अटूस में संचालित श्री भक्ति वेदांत वैदिक गुरुकुल ट्रस्ट के आश्रम का विवाद थाने पहुंचा है। अध्यक्ष ने गांव के एक परिवार पर मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज किया है। जांच में मामला आश्रम की जमीन के विवाद का निकला है।
विज्ञापन


श्री भक्ति वेदांत वैदिक गुरुकुल ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य प्रजापति दास ने केस दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि डेढ़ साल से गांव में गौडिया वैष्णव परंपरा का आश्रम संचालित कर रहे हैं। इसमें 15 बाल ब्रह्मचारी एवं आचार्य हैं। गोशाला भी है। जैविक खेती की जाती है।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले आश्रम के नजदीक ओमवीर, उनके भाई सोनवीर, बेटा राहुल और बेटी रंजना ने आश्रम की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। बच्चों और महिला आचार्य से अभद्रता की। तोड़फोड़ तक कर डाली। रास्ते में रोककर आश्रम की जमीन खाली नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। पूर्व में भी आरोपी परिवार धमकी दे चुका है। हालांकि माफी मांगने पर छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच की जा रही है। जमीन के लिए दोनों पक्षों में विवाद सामने आया है। आरोपी पक्ष का कहना है कि आश्रम की जमीन को परिवार के लोगों ने दान दिया था। अब उन्हें ही जमीन पर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। विरोध पर अभद्रता की जाती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed