फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ENT specialist Dr. Harendra Gupta won the IMA President seat by 275 votes.

Agra News: ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. हरेंद्र गुप्ता 275 वोटों से जीतकर बने आईएमए अध्यक्ष

Mon, 29 Sep 2025 02:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
ENT specialist Dr. Harendra Gupta won the IMA President seat by 275 votes.
आगरा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) 2025-26 के निर्वाचित अध्यक्ष ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. हरेंद्र गुप्ता चुने गए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी डॉ. योगेश सिंघल को 275 वोटों से हराया। कुल 1722 सदस्यों में से केवल 840 डॉक्टरों ने ही मतदान किया। डॉ. गुप्ता 2026-27 में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी और आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनूप दीक्षित और डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि सुबह 9 से शाम 6 बजे तक मतदान के बाद पांच सदस्यीय समिति की निगरानी में मतगणना हुई। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। इसमें डॉ. हरेंद्र गुप्ता को 555 और डॉ. योगेश सिंघल को 280 वोट मिले। 5 वोट निरस्त किए गए।
विज्ञापन

डॉ. हरेंद्र बीते चुनाव में भी अध्यक्ष पद के लिए खड़े हुए थे। इसमें डॉ. पंकज नगायच से कांटे के मुकाबले में 6 वोट से हार मिली थी। डॉ. नगायच को 550 और डॉ. गुप्ता को 544 वोट मिले थे। उपाध्यक्ष, सचिव समेत अन्य पदों पर निर्विरोध चुनाव हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. जेएन टंडन, डॉ. रविंद्र मोहन पचौरी, डॉ. ओपी यादव, डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. अरुण जैन, डॉ. रजनीश मिश्रा, डॉ. एसएस सूरी आदि मौजूद रहे।


ब्लड बैंक और शिकायत सेल बनवाएंगे
- निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र गुप्ता ने कहा कि अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद चार कार्य प्राथमिकता में रहेंगे। पहला ब्लड बैंक स्थापित कराना, जिसमें जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क सुविधा मिले। मरीजों की किसी भी चिकित्सक की शिकायत के लिए सेल बनाना। चिकित्सकीय संस्थानों के पंजीकरण की परेशानियों को दूर करना, पुलिस- प्रशासन और चिकित्सकों के बीच बेहतर सामंजस्य बिठाना उनकी प्राथमिकता है।



वर्ष 2025-26 की नई कार्यकारिणी
अध्यक्ष- डॉ. पकंज नगायच
निर्वाचित अध्यक्ष- डॉ. हरेंद्र गुप्ता
सचिव- डॉ. रजनीश मिश्रा
उपाध्यक्ष- डॉ. जितेंद्र चौधरी, डॉ. सीमा सिंह।
कोषाध्यक्ष- डॉ. मुकेश भारद्वाज।
संयुक्त सचिव- डाॅ. अश्वनी यादव, डॉ. करन आर. रावत।
सांस्कृतिक सचिव- डॉ. अमिता कुशवाहा।
वैज्ञानिक सचिव- डॉ. दीप्तिमाला अग्रवाल।
संपादक- डॉ. अर्पिता सक्सेना।
खेलकूद सचिव- डॉ. अशांक गुप्ता।
फैकल्टी असिस्टेंट डायरेक्टर- डॉ. डीवी शर्मा
एएमएस चेयरमैन- डॉ. अनुपम गुप्ता
एएमएस वाइस चेयरमैन- डॉ. संजीव मेहरोतिया
एएमएस सचिव- डॉ. संतोष कुमार
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed