{"_id":"56f59f6c4f1c1b9c06f14d26","slug":"england-s-cricketers-saw-taj-mahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड के क्रिकेटरों ने किया ताजमहल का दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंग्लैंड के क्रिकेटरों ने किया ताजमहल का दीदार
Updated Sat, 26 Mar 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड के क्रिकेटरों ने किया ताजमहल का दीदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में मैच जीतने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के चार खिलाड़ियों ने गुरुवार को होली पर ताजमहल का दीदार किया। महिला मित्रों के साथ आए खिलाड़ियों ने सेल्फी लिए और फेसबुक पर ताज का फोटो पोस्ट किया।
खिलाड़ी जॉय रूट, जेसन रॉय, बेन स्टॉक्स और रीस टोप्ले अपनी महिला मित्रों के साथ यमुना एक्सप्रेस वे से आगरा आए। उन्होंने ताजमहल में दो घंटे बिताए और डायना सीट सहित कई जगहों पर सेल्फी लिए। ताज की पच्चीकारी से प्रभावित खिलाड़ियों ने ताज को छूकर देखा और यमुना किनारे जाकर तरह-तरह के पोज में सेल्फी लिए। गाइड के साथ बातचीत में खिलाड़ियों ने कहा कि ताज की खूबसूरती शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। जॉय रूट और जेसन रॉय ने कहा कि वह ताज को हमेशा देखते रहना चाहते हैं। ताज की चार में से तीन मीनारों पर चल रहे संरक्षण कार्य और मडपैक थेरेपी पर भी क्रिकेटरों ने सवाल किए।