{"_id":"a26a2f22049ed95fbba3c4258f100c13","slug":"engineers-demonstrated-at-ada-gate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीए गेट का ताला बंद कर इंजीनियरों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीए गेट का ताला बंद कर इंजीनियरों का प्रदर्शन
अागरा ब्यूूराे
Updated Tue, 01 Mar 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेड पे में बदलाव की मांग के लिए आंदोलन कर रहे जूनियर इंजीनियरों ने सोमवार को आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के गेट का ताला बंद कर प्रदर्शन किया। इंजीनियरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले एडीए, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, राज्य विद्युत परिषद, नगर निगम, सेतु निगम आदि विभागों के जूनियर इंजीनियरों ने प्रदर्शन किया। दोपहर बारह बजे गेट बंद कर दिया, जो शाम पांच बजे तक नहीं खोला। आंदोलन का यह 12वां दिन था। महासंघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मंगलवार तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो दो मार्च से वे हड़ताल करने को बाध्य होंगे। इस दौरान सतीश राजपूत, फजल अहमद, आरके शर्मा, बृजेश कुमार, विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।