{"_id":"64156b9a8c869a1f940a5763","slug":"engineering-btech-student-killed-dead-body-found-in-mathura-up-crime-news-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा से लापता बीटेक छात्र की हत्या, मथुरा में ऐसे हाल में मिली लाश; बर्बरता ऐसी कि रूह कांप जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा से लापता बीटेक छात्र की हत्या, मथुरा में ऐसे हाल में मिली लाश; बर्बरता ऐसी कि रूह कांप जाएगी
Sat, 18 Mar 2023 01:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 18 Mar 2023 01:13 PM IST
सार
आगरा से लापता बीटेक छात्र की हत्या कर शव मथुरा में फेंका गया। घरवालों ने उसकी शिनाख्त कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि गर्दन की हड्डी टूटने से छात्र की मौत हुई है।
विज्ञापन
छात्र का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के छटीकरा-वृंदावन मार्ग पर वैष्णो देवी मंदिर के पास एक खाली भूखंड में शुक्रवार को आगरा से लापता बीटेक छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई। छात्र की गर्दन पर भारी वस्तु से प्रहार कर वारदात को अंजाम दिया गया था। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते वारदात को अंजाम देना सामने आया है।
फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव दहेलिया निवासी रमन यादव (22) पुत्र अरविंद कुमार आगरा के खंदारी कैंपस में रहकर बीटेक तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। उसकी चचेरी बहन भी यहीं रहकर पढ़ रही है। रमन 15 मार्च को पेपर देने नहीं गया तो बहन को चिंता हुई। कैंपस में चचेरे भाई के नहीं दिखने पर परिजन को पूरी जानकारी दी। परिजन भी तलाश में जुट गए और थाना न्यू आगरा में गुमशुदगी दर्ज करा दी।
शुक्रवार को छटीकरा-वृंदावन मार्ग पर वैष्णो देवी मंदिर के पास एक खाली प्लॉट में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त के लिए जनपद के थानों और आसपास के जिलों में फोटो भेजा। इसी दौरान रमन की तलाश में जुटे परिजन भी मथुरा आ गए और शव की शिनाख्त की। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि रमन की हत्या गर्दन पर भारी वस्तु से प्रहार किया गया है। आशंका है कि हत्या के बाद उसका शव भूखंड में फेंक दिया है। फिलहाल थाना न्यू आगरा में हत्या में मुकदमा तरमीम होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra: यूपी पुलिस से रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटे की शर्मनाक करतूत, युवती से दोस्ती, प्यार और फिर...