{"_id":"676b9a097eac295fbe0ad13c","slug":"engineer-s-daughter-suicide-family-alleged-former-neighbor-due-to-blackmailing-by-her-2024-12-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर की बेटी का सुसाइड केस: 'तुम उससे बात कर लो', लड़के का ऐसा जवाब...जो बना 9वीं की छात्रा की मौत की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर की बेटी का सुसाइड केस: 'तुम उससे बात कर लो', लड़के का ऐसा जवाब...जो बना 9वीं की छात्रा की मौत की वजह
Wed, 25 Dec 2024 02:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 25 Dec 2024 02:43 PM IST
सार
मथुरा में इंजीनियर की बेटी ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। परिजनों ने पड़ोसी युवक पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस अब 9वीं की छात्रा के मोबाइल को खंगाल रही है। व्हाट्सएप चैट के माध्यम से आत्महत्या का राज पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
इंजीनियर की बेटी का सुसाइड केस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में इंजीनियर की बेटी मानसी की आत्महत्या का राज मोबाइल खोलेगा। पुलिस ने मानसी के मोबाइल से आरोपी युवक के साथ होने वाली चैट, सोशल साइट पर बने अकाउंट आदि की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को पूरा यकीन है कि इससे ही मामले का खुलासा होगा। आरोप है कि एक युवक द्वारा ब्लैकमेल करने से आहत होकर मानसी ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
चंदनवन फेस-1 में रहने वाले इंजीनियर की डीपीएस में कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली बेटी ने रविवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने सोमवार को उसका पोस्टमार्टम कर शव परिजन को सौंप दिया। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
इधर परिजन की तहरीर पर पुलिस ने चंदनवन के फेस-2 में रहने वाले ईशान वर्मा नामक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा भी दर्ज कर लिया। पुलिस ने जब छात्रा के मोबाइल को खंगाला तो उसमें युवक से बातचीत होना मिला। पुलिस अब छात्रा के सोशल साइड पर बने अकाउंट को खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि वह किस तरह उसे ब्लैकमेल कर रहा था।
थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि मोबाइल को जांच के बाद परिजन को दे दिया है। साथ ही उनसे मोबाइल से छेड़छाड़ न करने को कहा गया है। जब आवश्यकता पड़ेगी मोबाइल उन्हें लाना होगा। इसके अलावा उसके सोशल साइट अकाउंट से भी साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। परिजन ने कुछ सोशल मीडिया पर बने अकाउंट के पासवर्ड तो उपलब्ध करा दिए हैं, जबकि अन्य के पासवर्ड उन्हें भी नहीं पता है। पासवर्ड के लिए साइबर टीम की सहायता ली जा रही है। अभी तक परिजन ने जो चेट उपलब्ध कराई है।
यह मिली है फिलहाल चेट
जो चेट पुलिस को फिलहाल मिली है उसमें ईशान से कोई दूसरी लड़की जो छात्रा की फ्रेंड है, उसके बारे में बात कर रही है। वह ईशान से कह रही है कि छात्रा से बात कर लो। ईशान ने मना कर दिया। वह कह रहा है कि वो अब फ्री है। इस पर लड़की कह रही है कि इसे फ्री होना कहते हैं। हाथ काटना फ्री होता है।
जो चेट पुलिस को फिलहाल मिली है उसमें ईशान से कोई दूसरी लड़की जो छात्रा की फ्रेंड है, उसके बारे में बात कर रही है। वह ईशान से कह रही है कि छात्रा से बात कर लो। ईशान ने मना कर दिया। वह कह रहा है कि वो अब फ्री है। इस पर लड़की कह रही है कि इसे फ्री होना कहते हैं। हाथ काटना फ्री होता है।