{"_id":"60787ee28ebc3ed8347eeb4a","slug":"engine-of-gomti-express-failed-down-track-affected-for-one-and-a-half-hours-tundla-news-agr488747369","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती एक्सप्रेस का इंजन फेल, डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा डाउन ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती एक्सप्रेस का इंजन फेल, डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा डाउन ट्रैक
विज्ञापन
टूंडला-दिल्ली रेलखंड पर इंजन फेल होने पर खड़ी गोमती एक्सप्रेस
- फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। दिल्ली रेलखंड पर तकनीकी खराबी आने के कारण गोमती एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। मालगाड़ी का इंजन लगाकर करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान डेढ़ घंटे तक डाउन ट्रैक बाधित रहा।
नई दिल्ली से चलकर लखनऊ जा रही 02420 गोमती एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को अपने निर्धारित समय से चल रही थी। दोपहर 2:40 बजे मंडराक रेलवे स्टेशन के नजदीक इंजन में तकनीकी कमी आने के चलते ट्रेन की गति धीमी हो गई। कुछ दूर जाकर अचानक इंजन ने काम करना बंद कर दिया।
चालक ने इंजन को पुन: स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर चालक ने मुख्य नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। सूचना पर अधिकारियों ने पीछे आ रही ट्रेनों को पिछले रेलवे स्टेशन पर रुकवाते हुए विभागीय कर्मचारियों की मदद से मालगाड़ी का इंजन लगाकर गोमती एक्सप्रेस को शाम चार बजे करीब गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
गोमती एक्सप्रेस का इंजन फेल होने के कारण के कारण पीछे आ रही डिब्रूगढ़, सियालदाह, राजेंद्रनगर पटना, हावड़ा राजधानी आदि ट्रेनें प्रभावित रही।