{"_id":"61d855bb14a02a7176305c5b","slug":"energy-minister-shrikant-sharma-addressed-the-public-meeting-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने गिनाए काम, कहा- हर क्षेत्र में विकास कर रही योगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने गिनाए काम, कहा- हर क्षेत्र में विकास कर रही योगी सरकार
Fri, 07 Jan 2022 08:31 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 07 Jan 2022 08:31 PM IST
सार
आगरा के खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
विज्ञापन
मंच पर बैठे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा व भाजपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भाजपा के प्रबुद्धजन सम्मेलन में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में विकास कार्य करा रही है। किसानों की आय दोगुना करने के प्रयास में जुटी हुई है। इसी क्रम में किसानों के बिजली बिल को 50 फीसदी कम किया गया है।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि चुनाव में दो युवराज आएंगे। पहले भी गठबंधन हुआ था दो युवराजों में। दोनों के मन नहीं मिले थे तब। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में चार जिलों को ही बिजली मिलती थी। अब के हर गांव को 18 घंटे बिजली मिल रही है।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। गरीबों को मुफ्त राशन माह में दो बार उपलब्ध कराया जा रहा है। गांव से लेकर शहर तक सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। किसानों को समृद्ध बनाने के लिए प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन
प्रबुद्धजन सम्मेलन के मंच पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के साथ पूर्व सांसद बाबूलाल चौधरी, रामसकल गुर्जर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद ,अशोक लवानिया, उमेश सैंथिया, गोपाल शर्मा, नागेंद्र चाहर, प्रदीप सैंथिया, अभय सैंथिया, सतेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे। ज्यादातर नेता मास्क नहीं लगाए थे।