फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Encroachments removed outside Galla Mandi, warning given to encroachers

Agra News: गल्ला मंडी के बाहर हटवाए अतिक्रमण, अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी

Sun, 23 Jun 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 23 Jun 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Encroachments removed outside Galla Mandi, warning given to encroachers
कासगंज। गल्ला मंडी पर लगने वाली जाम की समस्या को लेकर अब यातायात पुलिस भी सक्रिय हुई है। रविवार को यातायात पुलिस ने गल्ला मंडी की सड़क के दोनों ओर पहले अतिक्रमण को हटवाया। फल, सब्जी की दुकानों को पीछे की ओर लगवाया। अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के प्रभारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में रविवार को सुबह 11 बजे टीम अमांपुर रोड गल्ला मंडी पर पहुंची और यहां वाहनों के आवागमन के लिए सडक़ की पटरियों को अतिक्रमण हटाकर खाली कराने की कवायद शुरू की। गल्ला मंडी में इस समय मक्का की फसल लेकर किसान बड़ी संख्या में मंडी पहुंच रहे हैं। जिसके कारण मक्का लदे वाहनों का दबाव काफी अधिक बढ़ गया है। प्रतिदिन ढाई से तीन हजार वाहन गल्ला मंडी में आ जा रहे हैं। जिसके कारण गल्ला मंडी पर एक से दो किलोमीटर तक का जाम प्रतिदिन लग जाता था, लेकिन यातायात पुलिस की सक्रियता से यह समस्या कुछ कम हुई है।
विज्ञापन

अतिक्रमण भी यातायात में बाधा बन रहा था। ऐसी स्थिति को देखते हुए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। मंडी गेट के बाहर दोनों ओर फल, सब्जी, चाट सहित तमाम खाद्य पदार्थों के ठेले लगते हैं। वहीं कुछ लोगों ने दुकानों के आगे कई कई फुट तक अतिक्रमण सामान रखकर बना रखा है। यह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई यातायात पुलिस के द्वारा की गई। जिससे रविवार को जाम के हालात नहीं रहे। वाहनों का दबाव बढ़ने पर धीमे धीमे वाहन चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed