{"_id":"66b5444d031adfa0c60161d4","slug":"encroachment-was-removed-from-the-barn-land-by-using-bulldozer-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-122094-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बुलडोजर चलाकर खलिहान की जमीन से कब्जा हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बुलडोजर चलाकर खलिहान की जमीन से कब्जा हटवाया
Fri, 09 Aug 2024 03:48 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 09 Aug 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
घिरोर। न्यायालय में चल रहे मुकदमे में खलिहान की भूमि के साथ ग्राम समाज की जमीन से कोर्ट के आदेश के बाद बृहस्पतिवार को कब्जा हटवाया गया। एसडीएम की मौजूदगी में ग्राम समाज की भूमि से कब्जा हटवाकर मुक्त कराया गया है। अवैध कब्जा करने वालों में खलबली मची हुई है।
ग्राम पंचायत पुनु के गांव नगला मंगली में खलिहान की जमीन के साथ सुरक्षित श्रेणी ग्राम समाज की जमीन पर गांव के प्रवेश कुमार ने दीवार लगाने के साथ ही टिनशैड डालकर भूसा भर लिया था। छोटेलाल ने मकान बनाकर अवैध कब्जा कर लिया था। इसका मुकदमा एसडीएम न्यायालय में चल रहा था।
न्यायालय के आदेश के बाद बृहस्पतिवार की शाम को एसडीएम प्रसून कश्यप ने राजस्व निरीक्षक दयाकिशन, लेखपाल आदित्य चौहान, इमरान खान, संतोष कुमार के साथ मौके पर पुलिस बल बुलाया। बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। एसडीएम ने चेतावनी दी है कि अगर दोबारा कब्जा किया तो रिपोर्ट दर्ज कराकर जुर्माना भी वसूला जाएगा। वहीं खलियान की भूमि पर दो अन्य कब्जे भी हैं, जिन्हें जल्द ही किसी दिन तहसील प्रशासन द्वारा हटवाया जाएगा।