फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Encroachment removed from Sindhi market to Jama Masjid in Agra

Agra: सिंधी मार्केट से जामा मस्जिद तक अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, व्यापारियों ने किया कार्रवाई का विरोध

Mon, 23 May 2022 12:27 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 May 2022 12:27 AM IST
सार

आगरा नगर निगम की टीम ने रविवार को सिंधी बाजार से जामा मस्जिद तक 27 प्रतिष्ठानों के सामने हुए अतिक्रमण को बुलडोजर से हटवा दिया। इस दौरान व्यापारियों की अफसरों से कहासुनी भी हुई। 

विज्ञापन
Encroachment removed from Sindhi market to Jama Masjid in Agra
बुलडोजर से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में नगर निगम के प्रवर्तन दल ने रविवार को पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ सिंधी बाजार से जामा मस्जिद तक 27 प्रतिष्ठानों के सामने हुए अतिक्रमण को हटा दिया। कार्रवाई के दौरान नोकझोंक भी हुई। इस दौरान बाजार में अफरातफरी रही। व्यापारियों ने अचानक हुई कार्रवाई का विरोध किया। 

विज्ञापन


सिंधी बाजार से लेकर फव्वारा और शाही जामा मस्जिद तक दुकानों के आगे गाड़ियां ही नहीं बल्कि पट्टे लगाकर फुटपाथ तक दबा दिए गए थे। टीमों ने इन अतिक्रमणों को साफ किया। टीम ने 27 प्रतिष्ठानों के आगे से अतिक्रमण हटवाए। अभियान में अपर जिलाधिकारी, सीओ छत्ता, नगर निगम के विजय कुमार, वैभव यादव, चंद्रवीर सिंह, अमित सुनार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

अतिक्रमण अभियान का विरोध 

दूसरी ओर, आगरा व्यापार मंडल ने अतिक्रमण अभियान का विरोध किया। अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि जौहरी बाजार, किनारी बाजार में नगर निगम ने बगैर पूर्व सूचना के अतिक्रमण हटाए। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को इससे अवगत कराया गया है। किसी भी बाजार में अतिक्रमण हटाने से पहले व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को जानकारी दी जानी चाहिए। जय पुरसनानी ने कार्रवाई को गैर जरूरी बताया। कहा कि इस वक्त मंदी का दौर चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed