फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Encroachment removed from Kachari Road, drains opened

Agra News: कचहरी रोड से हटाया अतिक्रमण, नालों को खुलावाया

Sun, 12 Jan 2025 03:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 12 Jan 2025 03:40 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Kachari Road, drains opened
कचहरी रोड पर अतिक्रमण हटवाते सीओ और एसडीएम। स्रोत नगर पालिका
मैनपुरी। अतिक्रमण से लगने वाले जाम की समस्या को खत्म करने के लिए नवागत पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा की ओर से कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शनिवार को कचहरी रोड पर बुलडोजर के साथ एसडीएम अभिषेक कुमार, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह नगर पालिका की टीम के साथ कार्रवाई करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस बल के साथ अधिकारियों ने कचहरी रोड से सड़क और फुटपाथ को कब्जा मुक्त कराए जाने को लेकर कार्रवाई शुरू की। इस दौरान हाइड्रा से नालों पर अनधिकृत रूप से रखे पत्थर हटवाते हुए नाले खुलवाए गए। वहां पर दुकान लगाए लोगों को हिदायत दी गई कि दोबारा नाले पर अतिक्रमण न करें। यदि ऐसा किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद अधिकारी बाजार की ओर बढ़े और फुटपाथ पर कब्जा जमाए दुकानदारों को हटाते हुए कहा कि वह लोग अपनी निर्धारित सीमा में रहें। फुटपाथ पैदल जाने वाले लोगों के लिए है। उस पर अपनी दुकानें न लगाएं। अभी सिर्फ हिदायत दी जा रही है। यदि नहीं सुधरे तो जुर्माना के साथ ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बाजार में फुटपाथ व सड़क पर अतिक्रमण किए कई दुकानदार अपना सामान समेटते नजर आए। अधिकारियों ने अनधिकृत रूप से आगे बढ़ी दुकानों का सामान हटवाकर सड़क व फुटपाथ को कब्जा मुक्त कराया। सीओ ने बताया कि जाम की समस्या से निपटने के लिए जरूरी है कि पहले अतिक्रमण को खत्म किया जाए।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed