{"_id":"5d1641058ebc3e3cf053299c","slug":"encroachment-on-the-path-of-lord-jagannath-rath-yatra-in-vrindavan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भगवान जगन्नाथ रथायात्रा मार्ग पर अतिक्रमण, रूट बदलने को मजबूर हुआ मंदिर प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान जगन्नाथ रथायात्रा मार्ग पर अतिक्रमण, रूट बदलने को मजबूर हुआ मंदिर प्रबंधन
Sat, 29 Jun 2019 04:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 29 Jun 2019 04:02 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानगुदड़ी के निकट छबीलेवल्लभ प्राथमिक पाठशाला के निकट हो रहा अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण के कारण इस बार भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा नगर के बाजारों से होकर नहीं निकलेगी। जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन ने यात्रा के लिए बाहरी रूट चार्ट तैयार किया है।
नगर के प्रमुख बाजार प्रताप बाजार, लोई बाजार, अनाज मंडी, रेतिया बाजार, पुराना बजाजा में जबरदस्त जाम लगा है। दुकानदारों का सामान के अलावा रेहड़ी, खोखा रखे हैं। वहीं, विद्युत विभाग ने मार्ग पर जगह-जगह पैनल बॉक्स लगाए हैं, इससे चौड़े बाजार और प्रमुख मार्ग सकरे हो गए हैं।
इस समस्या के चलते इस बार जगन्नाथ मंदिर से प्रति वर्ष निकलने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा नगर के अंदर होकर नहीं निकलेगी। जगन्नाथ रथयात्रा चार जुलाई को नगर भ्रमण करेगी।

Trending Videos
जगन्नाथ मंदिर के स्वामी ज्ञानप्रकाश पुरी महाराज ने बताया कि अतिक्रमण के कारण नगर के बाहरी क्षेत्र में ही यात्रा का रूट चार्ट तैयार किया है। रूट चार्ट के अनुसार रथयात्रा ज्ञानगुदड़ी क्षेत्र स्थित मंदिर से शुरू होकर रामबाग, बड़े बगीचा, चुंगी चौराहा, रंग मंदिर से गोपीनाथ बाजार होते हुए पुन: ज्ञानगुदड़ी से मंदिर पहुंचेगी। जबकि पूर्व में नगर में प्रमुख बाजारों में होकर यह यात्रा निकलती थी।