फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   encroachment

अतिक्रमण अभियान के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 14 Feb 2020 12:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
encroachment
कुसमरा। नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात में तालाब से अतिक्रमण हटाने के दौरान विवाद हो गया। ग्रामीण एकजुट होकर अभियान का विरोध करने लगे। जेसीबी के सामने खड़े होकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस बल की मौजूदगी में एसडीएम ने अवैध कब्जा हटवाया।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम रामसकल मौर्य, तहसीलदार मनोज कुमार राय, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डॉ. आरपी सिंह ने राजस्व टीम के साथ सदर बाजार में तालाब पर अतिक्रमण हटाने के लिए सीमांकन कराया था। लोगाें को खुद ही अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार की सुबह एसडीएम रामसकल मौर्य, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डॉ. आरके सिंह अतिक्रमण हटाने पहुंचे। जानकारी होते ही मोहल्ले के लोग जेसीबी के आगे खड़े होकर विरोध करने लगे। एसडीएम ने पुलिस बल बुला लिया। तालाब के किनारे मेड़बंदी कराई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ओम हरि बाजपेई, अमित मिश्रा, प्रफुल्ल यादव, दीपक कुमार, शिवकुमार अवस्थी, सूरज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

तालाब का होगा सौंदर्यीकरण
एसडीएम ने नरायच दुर्गा देवी मंदिर के पीछे तालाब का भी निरीक्षण किया। साफ-सफाई कराने के साथ ही तालाब का सौंदर्यीकरण कराने के अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा सभी तालाब कब्जा विहीन हो जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसूला जाएगा हर्जाना
अगर समय सीमा में तालाब खाली नहीं हुआ तो जेसीबी से अतिक्रमण हटवाकर मकानों को ध्वस्त करा दिया जाएगा। इसका हर्जाना अतिक्रमणकारियों से ही वसूला जाएगा।
रामसकल मौर्य, एसडीएम किशनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed