{"_id":"5d1b787f8ebc3e3ce5627374","slug":"encroachment-drive-agra-news-agr394200655","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूतेश्वर से बिजलीघर तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूतेश्वर पर अतिक्रमण हटाता महाबली।
- फोटो : MATHURA
Link Copied
मथुरा। मंगलवार को भूतेश्वर से शुरू हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान से दुकानदार बौखला गए। उनके द्वारा कई स्थान पर तीखा विरोध किया। पुलिस की मौजूदगी के चलते अभियान निर्बाध चलता रहा। अभियान के दौरान कई जगह पक्के अतिक्रमणों को भी ढहाया गया। निगम के अधिकारियों द्वारा बुधवार को भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
फुटपाथ और नाले के ऊपर कब्जा करके बैठे दुकानदारों को मंगलवार को नगर निगम के अधिकारियों ने हटा दिया। भूतेश्वर से शुरू हुए अतिक्रमण अभियान में चौराहे पर दुकानों के सामने रखे सामान को निगमकर्मी उठाकर ले गए, जबकि इससे आगे चलने पर पक्के अतिक्रमणों को तोड़ना शुरू किया तो कई दुकानदारों ने विरोध कर डाला। पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए अभियान को आगे बढ़ाया। बिजली घर पर निगम की दुकानों पर दुकानदारों द्वारा बनाए गए पक्के अतिक्रमण तोड़े गए। इससे आगे की ओर नालों पर लगी लकड़ी की दुकानों को हटा दिया गया। यहां पर करीब 8-10 दुकानें नेम प्लेट तथा साइन बोर्ड बनाने वालों की रखी हुईं थीं। दो स्थानों पर फुटपाथ पर जेनरेटर रखे मिले। इन्हें भी हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।