फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Encounter

करहल पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़े चार पशु चोर

Sat, 02 Jan 2021 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Encounter
करहल (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के दौरान चार पशु चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से कार और तमंचा कारतूस बरामद हुए। पुलिस के अनुसार पकड़े गए पशु चोरों ने ही अपने अन्य साथियों के साथ 24 दिसंबर की रात साथी को छुड़ाने के लिए नगला दयाल में गृहस्वामी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस पशु चोरों के छह साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार की देर रात प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान और सर्विलांस प्रभारी जोगेंद्र सिंह को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार में कुछ बदमाश सैफई बाईपास के पास हैं। इस पर पुलिस बल ने सैफई बाईपास और कुर्रा जाने वाले मार्ग की घेराबंदी कर दी। कार सवारों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से संभलते हुए पुलिसकर्मियों ने चार बदमाशों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से चार तमंचा, कारतूस व कुछ रुपये भी बरामद हुए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए लोगों ने अपने नाम फग्गू उर्फ राम सिंह बंजारा पुत्र पीर बख्श निवासी गांव बड़ाहार घिरोर, जुम्मा पुत्र मुंशी बंजारा निवासी गांव नदरई कासगंज, अमन खां पुत्र बबलू खां निवासी मोहल्ला जिला खाना थाना खेरगढ़ फिरोजाबाद और इरफान उर्फ सोहिल पुत्र चमन बंजारा निवासी गांव नदरई कासगंज बताए हैं। पूछताछ में बताया कि वह लोग भैंस चोरी करते हैं। इसके लिए वारदात से पूर्व अपने दो-दो लोगों को गांव में रेकी के लिए छोड़ते हैं। इसके बाद वारदात अंजाम देते हैं। उनके गैंग में 10 लोग हैं, रफीक पुत्र अहमद निवासी गांव नदरई की बिना नंबर डीसीएम को वारदात में इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की बात कबूली
थाना क्षेत्र के गांव नगला दयाल निवासी मुन्नालाल अपने भाई रामनरेश व परिजनों के साथ 24 दिसंबर की रात घर में सो रहे थे। देर रात घर में घुसे पशु चोर भैंस खोल कर ले जा रहे थे। तभी दोनों भाइयों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। उसे छुड़ाने के लिए अन्य साथियों ने पथराव और फायरिंग की। गोली लगने से रामनरेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। और मुन्नालाल घायल हो गए थे। पकड़े गए लोगों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 24 की रात मिट्टी उर्फ शरीफ बंजारा, आशिफ पुत्र मोहम्मद निवासी गांव अकबरपुर बुलंदशहर, भेदू, दिलकुश पुत्र रहीम बख्श निवासी गांव बड़ाहार, सलमान पुत्र रवि बंजारा निवासी गांव नदरई के साथ नगला दयाल में वारदात अंजाम देने पहुंचे थे। गृहस्वामी व उसके भाई के जागने पर उन लोगों ने वारदात अंजाम दी थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पशु चोरों के अन्य साथियों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

अलीगढ़ के कट्टी घर में बेचते हैं पशु
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए पशु चोरों ने बताया कि वह भैंस चोरी करते हैं। 24 की रात नगला दयाल में सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद जलालपुर व नगला अति में गैंग ने पशु चोरी की वारदात अंजाम दी थी। बताया कि चोरी किए गए पशुओं को वह अलीगढ़ स्थित कट्टी घर एलाना ले जाकर बेच देते हैं। पकड़े गए इरफान पर आठ से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed