फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Encounter

बरनाहल पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े तीन चोर

Thu, 30 Jul 2020 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Encounter
थाना बरनाहल में पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर - फोटो : MAINPURI
बरनाहल (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह गांव बहसी के पास कुछ संदिग्ध युवकों को घेरा तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मियों ने बचाव करते हुए तीन युवकों को दो तमंचा, कारतूस व चाकू के साथ गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक वैन व कुछ दिन पूर्व चार घरों से चोरी हुई नकदी और जेवर भी बरामद हुए। आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना पुलिस को बृहस्पतिवार की सुबह सूचना मिली कि गांव बहसी के पास बने प्रतीक्षालय के पास वैन सवार कुछ संदिग्ध किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना पर एसएसआई अशोक कुमार, एसआई कृष्णकांत लोधी ने पुलिस टीम के साथ प्रतीक्षालय के पास घेराबंदी की।
विज्ञापन

घेराबंदी का पता लगने के बाद वैन सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने बचाव करते हुए तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से एक तमंचा, एक पोनिया, एक चाकू व कारतूस बरामद हुए। पुलिस वैन सहित हमलावरों को थाने ले गई। वहां पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम सुलेमान उर्फ शाकिर पुत्र फूला बंजारा, जमील पुत्र बुद्दन और सुलेमान पुत्र राम सिंह निवासी गांव नौनामई (डेरा बंजारा) बरनाहल बताया। पूछताछ में कुछ दिन पूर्व थाना क्षेत्र के दो गांव में चार घरों से चोरी किए जाने की वारदात भी कबूली। पुलिस ने कब्जे से नकदी जेवर भी बरामद किए। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की बरामदगी
पकड़े गए तीन युवकों के कब्जे से पुलिस ने लॉक तोड़ने की मास्टर चाबी के अलावा चार घरों से चोरी की गई चार जोड़ी पायल, एक जोड़ी झुमकी, तीन अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी टॉप्स और तीन हजार की नकदी बरामद की। थाना पुलिस ने बताया कि सुलेमान पर छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। जमील पर आठ और सुलेमान के खिलाफ भी चार मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed