फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   encounter between police and robbers in mathura

मथुरा में मुठभेड़, 1 बदमाश और सिपाही को लगी गोली

Sun, 04 Feb 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 04 Feb 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
encounter between police and robbers in mathura
घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के कोतवाली वृंदावन के छटीकरा-गरुण गोविंद मंदिर के जंगलों में शनिवार रात नौ बजे पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी तो सिपाही कंधे में गोली लगने से घायल हो गया। 
विज्ञापन


बाइक सवार भागे दूसरे बदमाश की तलाश में वृंदावन पुलिस ने कांबिंग की तो कुछ ही दूरी पर जंगल में बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

वृंदावन कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि गोवर्धन के गांव दौसेरस निवासी बदमाश योगेंद्र के सीधे पैर में गोली लगी है तो सिपाही राजकुमार के कंधे में गोली लगी है। 
विज्ञापन

encounter between police and robbers in mathura
घायल सिपाही - फोटो : अमर उजाला
कांबिंग में जैंत के नगला सुरीर का अनिल गिरफ्त में आया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि योगेंद्र 12 हजार का इनामिया है। बीती 28 जनवरी को बाइक सवार से 22 हजार और मोबाइल लूट में दोनों शामिल थे। 

शनिवार को चेकिंग में टोकने पर दोनों बदमाश भागे थे। पीछा करने पर पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों को पकड़ लिया। दोनों की हिस्ट्रीशीट खंगाली जा रही है। 

जबकि प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पुलिस दोनों बदमाशों को लेकर अपने साथ आई थी और एनकाउंटर की कहानी रची है। घायल सिपाही राजकुमार और बदमाश योगेंद्र को सौ सैय्या अस्पताल में भर्ती कराया है। 

सूचना के बाद एसएसपी स्वप्निल ममगाई, एसएपी सिटी श्रवण कुमार सिंह, सीओ सदर राकेश कुमार अस्पताल पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed