फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   enchrochment, kasganj

फोरलेन में चिह्नीकरण से भवन स्वामी अंसतुष्ट

Tue, 13 Aug 2019 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
enchrochment, kasganj
कासगंज में शहर के अंदर होता फोरलेन निर्माण का कार्य - फोटो : KASGANJ
कासगंज। लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे फोरलेन के कार्य के विरोध में विरोध के स्वर मुखर हो गए हैं। विभाग द्वारा की गई निशानदेही से भवन स्वामी अंतुष्ट हैं। ऐसे में लोगों ने दोबारा निशानदेही की मांग उठाई है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग भवन स्वामियों को संतुष्ट करने के लिए अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रतिदिन इंजीनियर की टीम भेजेगी।
विज्ञापन

कासगंज-एटा फोरलेन का काम शहर में शुरू होते ही लोगों की आपत्ति आने लगी हैं। तमाम भवन स्वामियों का कहना है कि पूर्व में लोकनिर्माण विभाग और भवन स्वामियों के बीच समझौते के आधार पर शहर के अंदर फोरलेन का कार्य किया जाना चाहिए। भवन स्वामियों ने शहर के अंदर फिर निशानदेही करने की मांग उठाई। ऐसे में लोक निर्माण विभाग अब फिर से निशानदेही करेगा।
विज्ञापन

प्रतिदिन शहर में अतिक्रमण हटाने के दौरान लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों की टीम मौजूद रहेगी और असंतुष्ट भवन स्वामियों के लिए दोबारा निशानदेही की जाएगी। कई भवन स्वामी शासन स्तर पर भी शिकायत दर्ज कर पूर्व के समझौते को लागू करने की मांग कर चुके हैं। शिकायती पत्रों में कहा गया है कि पूर्व में शहर के भीतर थ्रीलेन का समझौता हुआ था। भवन स्वामी कृष्ण मुरारी दरगढ़, रविंद्र कुमार का कहना है कि विभाग द्वारा की गई निशानदेही संतोषजनक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- निशानदेही की जा चुकी है। जहां भी अतिक्रमण हटाए जाएंगे विभागीय अफसरों की टीम मौजूद रहकर भवन स्वामियों को संतुष्ट करेगी- सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed