फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Employment opportunities will increase from NLU, will make efforts

जनप्रतिनिधि बोले एनएलयू से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, करेंगे प्रयास

Tue, 16 Nov 2021 01:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Employment opportunities will increase from NLU, will make efforts
आगरा। शहर के शिक्षाविदें और न्यायविदों के साथ जनप्रतिनिधि भी चाहते हैं कि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) आगरा में बने। इनका कहना है कि एनएलयू मिलने से यहां रोजगार के अवसर बढ़ जाएंगे। स्थानीय युवाओं का पलायन कम होगा। देशभर से छात्र पढ़ने आएंगे तो शैक्षणिक माहौल भी बेहतर होगा। क्लैट के प्रति यहां के युवाओं में रुझान बढ़ेगा। बाकी सेवाओं के साथ न्यायिक सेवाओं में भी इनकी उपस्थिति बढ़ेगी। इसके लिए हर संभव प्रयास भी किया जाएगा। नेशनल चैंबर शिक्षण संस्थानों को साथ लेकर मांग को बुलंद करेगा।
विज्ञापन

आंबेडकर विश्वविद्यालय का दायरा कभी कानपुर से भोपाल तक हुआ करता था। अब यह विवि काफी सिकुड़ गया है। ऐसे में आगरा में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना होना पूरे पश्चिमी यूपी के लिए फायदेमंद होगा। आगरा में खंडपीठ का दावा भी मजबूत होगा। हम इसके लिए सकारात्मक कदम उठाएंगे। - योगेंद्र उपाध्याय, मुख्य सचेतक भाजपा विधानमंडल दल एवं विधायक
विज्ञापन

आगरा शिक्षा का हब बनना चाहिए। यहां टीटीजेड की बाध्यताओं के कारण उद्योगों के सामने कई चुनौतियां हैं। ऐसे में यहां शिक्षा का केंद्र विकसित होना चाहिए। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी अभी तक लखनऊ में है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी आगरा में बनने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री से मिलकर प्रस्ताव रखेंगे। - डॉ. जीएस धर्मेश, राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना आगरा में हो तो बड़ा फायदा होगा। इससे पूरे ब्रज क्षेत्र के लोगों को कानून की शिक्षा ग्रहण करने में आसानी होगी। कभी आगरा विश्वविद्यालय का बड़ा नाम हुआ करता था, लेकिन अब शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि होनी चाहिए। लॉ ग्रेजुएट होने के कारण जाहिर है कि व्यक्तिगत रुचि लेकर प्रयास करूंगा। - रामप्रताप सिंह चौहान, विधायक, एत्मादपुर
आगरा के समग्र विकास के लिए जनप्रतिनिधि लगातार प्रयासरत हैं। नेशलन लॉ यूनिवर्सिटी बने तो इसका फायदा युवाओं को होगा। एसएन मेडिकल कॉलेज में एम्स जैसी सुविधाएं विकसित करने का प्रयास चल रहा है। लॉ यूनिवर्सिटी निश्चित ही आगरा के लिए जरूरी है। इसके लिए प्रबुद्ध वर्ग के साथ मिलकर काम करेंगे। - पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक, उत्तर
नेशनल चैंबर के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल का कहना है कि एनएलयू आगरा का अधिकार है। यह शहर के लोगों को समझाया जाएगा। इसके लिए शिक्षण संस्थानों को साथ लेकर आवाज बुलंद की जाएगी। इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को पत्र लिखा जाएगा। होर्डिंग के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा कि वह एनएलयू की मांग प्रदेश सरकार के समक्ष रखें। आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला ने भी कहा कि वह चैंबर के साथ मिलकर प्रस्ताव बनाएंगे और उसे प्रदेश सरकार को भेजेंगे।

केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल का कहना है कि वह हमेशा शहर के विकास के लिए प्रयासरत है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का कांस्पेक्ट निसंदेह बेहद अच्छा है। इसके लिए भी प्रयास करेंगे। यह मसला एचआरडी मिनिस्ट्री के तहत आता है। जहां तक आगरा के विकास की बात है तो एसएन मेडिकल कॉलेज को सुपर स्पेशयलिटी में बदलने, आंबेडकर यूनिवर्सिटी में डेवलपमेंट समेत कई प्रस्तावों पर काम चल रहा है। कई प्रस्ताव पाइप लाइन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed