{"_id":"5f29a02a8ebc3e3ccf2ff8f4","slug":"employment-covid-19-help-desk-pravasi-majdur-kasganj-news-agr4534988180","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूरों की आज से शुरू होगी कॅरियर काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी मजदूरों की आज से शुरू होगी कॅरियर काउंसलिंग
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना संकट के चलते देश के विभिन्न हिस्सों से जिले में लौटे प्रवासी मजदूरों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार से इन मजदूरों के लिए कॅरियर काउंसलिंग की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक विकास खंड कार्यालय पर कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसमें नौ विभाग योजनाओं की जानकारी प्रवासी श्रमिकों को देंगे।
लॉकडाउन के बाद देश में रोजगार का संकट पैदा हो गया है। जिले में 22325 प्रवासी श्रमिक अपने घरों को वापस लौट आए हैं। रोजगार का अभाव झेल रहे इन श्रमिकों के दिन अब बहुरने वाले हैं। 18 से 47 वर्ष तक की आयु के 10674 श्रमिकों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए खाका खींचा जा चुका है। प्रत्येक विकास क्षेत्र में अलग-अलग तिथियों में इनकी कॅरियर काउंसलिंग होगी। श्रमिक निर्धारित तिथि में अपने क्षेत्र के विकास खंड कार्यालय पर जाकर काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं।
यह रहेगा कार्यक्रम
विकास क्षेत्र काउंसलिंग की तिथि
कासगंज 5 अगस्त
सोरों 6 अगस्त
सहावर 7 अगस्त
अमापुर 8 अगस्त
सिढ़पुरा 10 अगस्त
गंजडुंडवारा 11 अगस्त
पटियाली 13 अगस्त
ये विभाग देंगे योजनाओं की जानकारी
जिला उद्योग केंद्र, सेवा योजन विभाग, आईटीआई, लीड बैंक, डूडा, खादी ग्रामोद्योग, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग प्रवासी श्रमिकों को रोजगार से जोड़ने के लिए बुधवार से कॅरियर काउंसलिंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विभागों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। यदि कोई श्रमिक स्वरोजगार अपनाता है तो उसको प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने पर ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा। - राम खिलाड़ी, प्रभारी, जिला सेवा योजन अधिकारी