{"_id":"6a306aad88722342ee078cd6","slug":"employees-union-announces-plans-to-further-intensify-the-agitation-agra-news-c-364-1-ag11007-130210-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कर्मचारी संघ का एलान, आंदोलन और करेंगे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कर्मचारी संघ का एलान, आंदोलन और करेंगे तेज
Tue, 16 Jun 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का धरना सोमवार को भी जारी रहा। छह सूत्री मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी गई।
शनिवार को संघ ने सोमवार से आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी थी। इससे धरनास्थल पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने पहुंचकर प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए गए। अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कि केवल मौखिक आश्वासन या पत्रावलियों को इधर-उधर भेजने से काम नहीं चलेगा। कर्मचारियों की सभी जायज मांगों पर स्पष्ट और लिखित आदेश जारी होने चाहिए। अध्यक्ष ने आंदोलन और तेज करने, आगामी दिनों में सुंदरकांड का पाठ कर विवि प्रशासन को जगाने की बात कही गई। धरने में प्रमुख रूप से शिवगोविंद भदौरिया, संजय चौहान, डॉ. संतोष कुमार, निखिल शर्मा, कुलदीप यादव, रोहित शर्मा, सौरभ शर्मा, अनिल मित्तल आदि मौजूद रहे।
कर्मचारियों की ये हैं मांगें
तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को एसीपी का लाभ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की प्रोन्नति, प्रोन्नत कर्मचारियों को एक अतिरिक्त वेतनवृद्धि, संविदा कर्मियों का स्थायीकरण, तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को शासन से स्वीकृत पदनाम देने, जीपीएफ पर उचित ब्याज दर दिलाने की मांग शामिल है।