फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Employees locked Municipal Corporation in case of assault on Assistant Municipal Commissioner in agra

UP: सहायक नगर आयुक्त से मारपीट...मेयर के भतीजे पर आरोप, निगम कर्मचारियों ने जड़ा मुख्यालय पर ताला

Tue, 09 Dec 2025 09:52 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 09 Dec 2025 09:52 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सहायक नगर आयुक्त से मारपीट के मामले में निगम कर्मचारियों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने मेयर के भतीजे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Employees locked Municipal Corporation in case of assault on Assistant Municipal Commissioner in agra
प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम से हुई मारपीट से नाराज कर्मचारियों ने मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय पर ताला जड़ दिया। कर्मचारियों ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यालय पर ताला लगाकर मुख्यालय के लॉन में प्रदर्शन किया। चेतावनी दी है कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मारपीट के आरोपी मेयर के भतीजे हर्ष चौधरी पर कार्रवाई नहीं की तो कामकाज पूरी तरह ठप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


रविवार को एकलव्य स्टेडियम में हुए एक निजी कार्यक्रम के बाद सहायक नगर आयुक्त ने महापौर के भतीजे पर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए थे। उन्होंने नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल को इसकी जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर, डीसीपी सिटी व सदर पुलिस को व्हाट्सएप व ई-मेल के जरिये तहरीर भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि, पुलिस ने अभी तक प्राथमिकी ही दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


इससे नाराज कर्मचारियों ने बिना किसी पूर्व घोषणा के निगम मुख्यालय में तालाबंदी कर दी। प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों ने कहा कि यदि आज ऐसे हमलावर पर कार्रवाई न की गई तो कल वह किसी और के साथ भी अभद्रता या मारपीट कर सकता है। कर्मचारियों ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी, आगरा नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष लोकेश परिहार, उप्र सफाई कामगार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्याम कुमार के अलावा, संतोष, राजकुमार, रेशम सिंह चाहर, महेंद्र फौजदार समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed