Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Employee unions have opposed move to hand over sanitation services to private company

आगरा नगर निगम: निजी कंपनी को टेंडर देने पर भड़के सफाई कर्मचारी, आमरण अनशन और कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

Thu, 12 Nov 2026 11:33 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 12 Nov 2026 11:33 PM IST
सार

आगरा नगर निगम की ओर से सफाई व्यवस्था का टेंडर निजी कंपनी को देने का विरोध शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को प्रमुख कर्मचारी संगठनों ने नगर आयुक्त को संयुक्त चेतावनी ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
Employee unions have opposed move to hand over sanitation services to private company
आगरा नगर निगम

विस्तार

आगरा नगर निगम की ओर से सफाई व्यवस्था के लिए बाहरी निजी कंपनी को टेंडर देने के विरोध में विभिन्न सफाई कर्मचारी संगठन एकजुट हो गए हैं। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश नगर निगम जलकल विभाग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर सिंह और वरिष्ठ समाजसेवी रामजीलाल विद्यार्थी के नेतृत्व में सात प्रमुख कर्मचारी संगठनों ने नगर आयुक्त को संयुक्त चेतावनी ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


संगठनों ने मांग की है कि ऑनलाइन टेंडर तत्काल रद किया जाए। बाहरी कंपनी के आने से स्थानीय सफाई कर्मचारियों के रोजगार छिनने का संकट होगा। सैनिटरी सुपरवाइजर संघ के राजकुमार विद्यार्थी ने शौचालय कर्मचारियों को मात्र दो हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलने पर नाराजगी जताई। महासंघ के विनोद इलाहाबादी ने स्वच्छता कॉरपोरेशन पर कर्मचारियों का पूरा वेतन और पीएफ न देने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


सभी संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते टेंडर प्रक्रिया निरस्त नहीं हुई तो वे आमरण अनशन करेंगे और सफाई कार्य का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर आजाद सिंह वाल्मीकि, संतोष डागौर, सोनू चौहान सहित सैकड़ों सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed