{"_id":"616db3c94bfbc07db30f4aff","slug":"employee-leader-hari-kishore-tiwari-joined-samajwadi-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने खेला कर्मचारी कार्ड: सपा में शामिल हुए हरि किशोर तिवारी, आगरा से लड़ा था एमएलसी चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने खेला कर्मचारी कार्ड: सपा में शामिल हुए हरि किशोर तिवारी, आगरा से लड़ा था एमएलसी चुनाव
Tue, 19 Oct 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:05 AM IST
सार
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्होंने सपा की सदस्यता ली। हरि किशोर आगरा से एमएलसी का चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव के साथ हरि किशोर तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने कर्मचारी कार्ड खेला है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी रविवार को लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में साइकिल पर सवार हो गए। इटावा निवासी हरि किशोर 2019 में आगरा स्नातक क्षेत्र से एमएलसी के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में तीसरे स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन
कर्मचारी नेता के सहारे सपा प्रदेश में कर्मचारियों को साधना चाहती है। पीडब्ल्यूडी इंजीनियर से रिटायर होने के बाद हरि किशोर ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा है। इससे पहले वह कर्मचारी हितों के लिए लंबे समय तक आंदोलन करते रहे हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला से बातचीत में यह कहा
सपा में शामिल होने के बाद उन्होंने अमर उजाला से कहा कि उत्तर प्रदेश के कर्मचारी, शिक्षक व पेंशनर्स के हित के लिए हर मोड़ पर कंधे से कंधा मिलाकर लड़ना ही मेरा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि मैं सपा की सरकार बनने पर कर्मचारी और सरकार के बीच सेतु का काम करूंगा।
विज्ञापन
आगरा खंड स्नातक सीट से एमएलसी चुनाव में हरि किशोर को 23 हजार वोट मिले थे। एलिमिनेशन राउंड में एमएलसी की दौड़ से बाहर हो गए थे। कर्मचारी संगठनों पर खासी पकड़ रखने वाले हरि किशोर से सपा को कितना फायदा होगा ये विधान सभा चुनाव के बाद तय होगा।
हरि किशोर तिवारी का परिचय
- शिक्षा- मैकेनिकल इंजीयिरिंग डिप्लोमा, एमए अर्थशास्त्र।
- राजनीति- एबीवीपी से हाथरस पोलिटेकिभनक में जनरल सेकेट्री चुने गए।
- 1986 से डिप्लोमा इंजीनियर संघ के पहली बार प्रदेश अध्यक्ष बने।
- 2012 में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बने।
हरि किशोर तिवारी का परिचय
- शिक्षा- मैकेनिकल इंजीयिरिंग डिप्लोमा, एमए अर्थशास्त्र।
- राजनीति- एबीवीपी से हाथरस पोलिटेकिभनक में जनरल सेकेट्री चुने गए।
- 1986 से डिप्लोमा इंजीनियर संघ के पहली बार प्रदेश अध्यक्ष बने।
- 2012 में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बने।