{"_id":"8e982cb85ded6d587586adc5679c5406","slug":"employee-gives-two-days-ultimetam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारों की गिरफ्तारी को दो दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारों की गिरफ्तारी को दो दिन का अल्टीमेटम
अागरा ब्यूूराे
Updated Thu, 18 Feb 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकर्मी की हत्या से भड़के डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय के कर्मचारी सख्त तेवर अपनाए हुए हैं। बुधवार को वे जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संघ के पदाधिकारियों ने एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही दो दिन में हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर एडेड कॉलेजों में तालाबंदी का एलान किया।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय से कर्मचारियों ने पैदल मार्च निकाला। आगरा विश्वविद्यालय शिक्षक संघ, आगरा कालेज शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ और सेल्फ फाइनेंस कालेज एसोसिएशन भी उनके समर्थन में आ गए। एकजुट होकर नारेबाजी करते हुए जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां एसएसपी के न मिलने पर कर्मचारी भड़क गए। पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। एसपी सिटी सुशील घुले ने अपराधियों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिलाया। महामंत्री अनिल श्रीवास्तव, अरविंद गुप्ता, राजकुमार, संतोष यादव, श्याम, नेत्रपाल यादव, छोटूराम बघेल, चंद्रप्रकाश सोनी, भूपेंद्र कुमार, शिव सिंह, रमेश यादव आदि प्रदर्शन में शामिल रहे।
एडेड कालेजों के कर्मचारियों का समर्थन मिला है। दो दिन में हत्यारे नहीं पकड़े गए तो कॉलेजों में तालाबंदी कर शिक्षण कार्य नहीं करने दिया जाएगा। - अखिलेश चौधरी, अध्यक्ष विवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ
विज्ञापन
पुलिस हत्या की निष्पक्ष जांच करें। जिसका भी हाथ हो, उसकी बिना किसी दबाव के गिरफ्तारी की जाए। एसोसिएशन कर्मचारियों के साथ है। - डा. रामेश्वर सिंह, अध्यक्ष एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस कालेज
औटा ने उठाई सीबीआई जांच की मांग
- औटा ने मामले की सीबीआई या फिर स्वतंत्र एजेंसी बनाकर मामले की जांच कराने की मांग की। अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र चौहान ने कहा कि यह मामला विश्वविद्यालय में फैले भ्रष्टाचार का परिणाम है। आशंका जताई कि दबाव में पुलिस फर्जी खुलासा कर मामला दबा सकती है। कहा कि विश्वविद्यालय और छात्र हित में मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जानी चाहिए।