{"_id":"6832b75d48f54cfbb30fe089","slug":"employee-disappeared-with-18-kg-of-jewellery-2025-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 18 किलो जेवरात लेकर गायब हो गया कारीगर...सराफ के उड़े गए होश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 18 किलो जेवरात लेकर गायब हो गया कारीगर...सराफ के उड़े गए होश, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 25 May 2025 11:53 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 25 May 2025 11:53 AM IST
सार
कारीगर जेवरात की साफ-सफाई का काम करता था। माल लेकर गायब हो गया। सराफ की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में कोतवाली थाना क्षेत्र से एक चांदी कारीगर सराफ के 18.752 किलोग्राम जेवरात लेकर भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामनगर चर्च रोड, हरीपर्वत निवासी अनिल कुमार अग्रवाल चांदी कारोबारी हैं। कोतवाली में बालाजी सिल्वर इंटरप्राइजेज के नाम से उनकी दुकान है। उनकी जेवरात की साफ-सफाई का काम बिचपुरी निवासी एवरन सिंह करता था। 17 मई को उन्होंने एवरन सिंह को फोन किया। 18.752 किलोग्राम चांदी के जेवरात सफाई के लिए ले जाने को बोला। उसने अपने कारीगर राज को भेजा। उन्होंने भरोसा कर उसे दे दिया। थोड़ी देर बाद एवरन सिंह ने उन्हें फोन कर जेवरात नहीं पहुंचने की जानकारी दी। वह बेटे के साथ बिचपुरी एवरन सिंह के कारखाने पर पहुंचे। वहां कोई भी नहीं मिला।

पीपल मंडी से चांदी का थैला छीनते हुए वीडियो वायरल
शहर के प्रमुख सराफा बाजार पीपल मंडी में चांदी से भरा थैला छीनते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वीडियो में एक युवक चांदी से भरा थैला लेकर जाता नजर आ रहा है। इसी बीच एक युवक तेजी से युवक पर झपट्टा मारता है। वह जमीन पर गिर जाता है। इसके बाद झपट्टा मारने वाला व्यक्ति उससे थैला छीनने की कोशिश करता है। मारपीट करता है।
युवक थैला नहीं छोड़ता है। लेकिन इसी बीच एक कुत्ता तेजी से दौड़ता हुआ आता है। तभी व्यक्ति थैला छीनकर भाग जाता है। थैला छीनने वाला व्यक्ति गुलाबी शर्ट पहने हुए है। इस संबंध में जब एसीपी छत्ता से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि घटना की कोई शिकायत नहीं की गई है। वायरल वीडियो की जांच की जाएगी।