फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   employee dies after fire broke out in a warehouse in agra

आगरा: कोठी में बने गोदाम में लगी आग, बुझाने के दौरान करंट लगने से कर्मचारी की मौत

Mon, 12 Jul 2021 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Jul 2021 12:22 AM IST
सार

न्यू आगरा स्थित असोपा तिराहे के पास यह हादसा हुआ है। बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से गोदाम में आग लगी, जिसे बुझाने में जुटे कर्मचारियों को करंट लग गया। 

विज्ञापन
employee dies after fire broke out in a warehouse in agra
आगरा: गोदाम से निकलती लपटें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में असोपा तिराहे स्थित एक कोठी में बने प्रोक्टर एंड गैंबल कंपनी के गोदाम में रविवार शाम तकरीबन चार बजे आग लग गई। गोदाम बंद था। लपटें देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर कंपनी के कर्मचारी पहुंच गए। आग बुझाने के दौरान बिजली की केबल टूटने से चार कर्मचारियों को करंट लग गया। उन्हें लोगों ने निकाला। इनमें से एक कर्मचारी की मौत हो गई। तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ निवासी अक्षय वर्मा पी एंड जी कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। गैलाना रोड स्थित असोपा अस्पताल तिराहे के पास दो मंजिला कोठी में गोदाम और ऑफिस बना रखा है। भूतल पर गोदाम है। रविवार को अवकाश होने की वजह से गोदाम बंद था। 
विज्ञापन


शाम तकरीबन चार बजे आसपास के लोगों ने गोदाम से लपटें उठती देखीं। इसकी जानकारी गोदाम के पास ही रहने वाले कर्मचारियों को दी। जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। मगर, कोई फायदा नहीं हुआ। कुछ ही देर में कर्मचारी टीम लीडर मथुरा निवासी संजय पचौरी, गौरव, सोहेल और कृष्णकांत आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गोदाम का गेट खोलकर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। अचानक बिजली की केबल जलने से पानी में गिर गई। इससे गोदाम में करंट फैल गया। चारों कर्मचारियों को करंट लग गया। संजय पचौरी मौके पर ही गिर गए, जबकि अन्य तीनों उठ गए। बाद में तार को हटाकर संजय को निकाला गया। 

चारों को लोग अस्पताल ले गए। संजय की हालत गंभीर होने पर उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी लेकर आए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी पर संजय के परिजन आ गए। उधर, सूचना पर चार दमकल आ गईं। उन्होंने बिजली बंद कराने के बाद शाम तकरीबन सात बजे पूरी तरह से आग को बुझाया।

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है। जांच की जाएगी। मृतक के शव का पंचानाम भरकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

फिसलन से गिरे लोग
आग गोदाम के भूतल पर लगी हुई थी। यहां पर बड़ी मात्रा में वाशिंग पाउडर और शैंपू के पाउच-डिब्बे रखे थे। आग से डिब्बे जल गए। इससे शैंपू और पाउडर फर्श पर फैल गया। जब लोग आग बुझाने के लिए अंदर घुसे तो फिसलने लगे। बाद में दमकल कर्मियों ने पानी डालकर जगह को साफ किया। इसके बाद ही अंदर जाकर पानी डाला गया। तब कहीं आग पर काबू पाया जा सका।

कॉलोनी के लोग दहशत में आए
कोठी में बने गोदाम में आग लगने से कालोनी के लोग भी दहशत में आ गए। वह भी मौके पर जुट गए। अपने स्तर से आग बुझाने के प्रयास करने लगे। लोगों को डर था कि आग ज्यादा नहीं भड़क जाए।

'हमें करंट लगा और गिर गए'
कर्मचारी सौहेल वारसी ने बताया कि गोदाम के पास ही घर है। जैसे ही गोदाम में आग के बारे में पता चला पहुंच गए। गोदाम का गेट खोलकर आग बुझाने लगे। अचानक तार गिरा और सभी को करंट लग गया। तीन लोग उठ गए, लेकिन संजय पचौरी वहीं गिर पड़े। उन्हें उठाने के बाद प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed