फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   emotional facebook post by agra girl died in yamunotri

यमुनोत्री हादसा: आपकी आंखें भी नम कर देंगी गौरी की ये अंतिम फेसबुक पोस्ट

Sat, 24 Jun 2017 04:29 PM IST
मृत्युंजय शुक्ल/टीम डिजिटल आगरा
मृत्युंजय शुक्ल/टीम डिजिटल आगरा Updated Sat, 24 Jun 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
emotional facebook post by agra girl died in yamunotri
facebook post - फोटो : अमर उजाला
दोस्तों के साथ यमुनोत्री दर्शन के लिए गई गौरी अब कभी नहीं लौटेगी। ट्रिप पर जाने से पहले फेसबुक पोस्ट पर जाहिर की गईं उसके मन की बात दुर्भाग्य से ऐसी सच हुईं कि अब हर फ्रेंड इन्हें पढ़कर अपने आंसू रोक नहीं पा रहा है। हादसे की सूचना के बाद गौरी के घर में तो कोहराम है ही। अब जो भी उसकी लास्ट फेसबुक पोस्ट पढ़ रहा है, उसकी आंखें भी नम हैं।  
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार देर शाम आगरा और मथुरा के यात्री महिंद्रा थार जीप से यमुनोत्री के दर्शन कर लौट रहे थे। उत्तराखंड में बड़कोट के पास उनकी जीप खाई में गिर गई। इसमें मथुरा निवासी दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। आगरा के सिकंदरा की रहने वाली गौरी शर्मा (21) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर आने के बाद से ही आगरा में उसके घर में कोहराम मचा है। दोस्त, रिश्तेदार भी गमगीन हैं। 
विज्ञापन


हादसे के बाद गौरी के दोस्तों ने उसे सोशलमीडिया पर भी श्रद्धांजलि दी। गौरी शर्मा ने यमुनोत्री की यात्रा पर जाने से पहले अपनी सभी दोस्तों को फेसबुक पोस्ट के  जरिए जानकारी दी थी।  20 जून को अपने फेसबुक पोस्ट में गौरी ने लिखा ‌कि मोस्ट पीसफुल मूमेंट्स ऑफ माई लाइफ व्हेन आईएम ऑन ट्रेवलिंग मोड (मेरी जिंदगी का सबसे शांतिपूर्ण क्षण तब होता है जब मै यात्रा कर रही होती हूं)। उसका उत्साह देखकर ही लग रहा था कि गौरी को ट्रैवलिंग काफी पसंद थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 22 जून को अपने पोस्ट में गौरी ने गंगोत्री धाम के लिए निकलने की जानकारी दी। 22 जून को ही शाम करीब साढ़े चार बजे किए पोस्ट में यमुनोत्री जाने की बात लिखी और इसे हैशटैग इनरपीस (#innerpeace) के साथ पोस्ट किया। बस यही गौरी ‌की जिंदगी का आखिरी फेसबुक पोस्ट साबित हुआ। अब यही पोस्ट पढ़कर गौरी के फेसबुक फ्रेंड अपने आंसू रोक नहीं पा रहे हैं।  हादसे के बाद से गौरी के इन पोस्ट पर आगरा के हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed